फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   congress ne kiya pradarashan

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 17 Mar 2020 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
congress ne kiya pradarashan
बस्ती में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन। - फोटो : BASTI
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बस्ती। डीजल व पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में कांग्रेसियों ने शास्त्री चौक पर सोमवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतें तत्काल वापस ली जाएं। पहले से महंगाई का दंश झेल रहे लोगों पर एक और बोझ लादा जा रहा है। कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट होने पर लोग डीजल-पेट्रोल के दाम कम होने का कयास लगा रहे थे लेकिन सरकार ने एक्ससाइज ड्यूटी बढ़ाकर लोगों के साथ ज्यादती कर रही है।
विज्ञापन

कहा कि संगठन महंगाई, बेरोजगारी, कोरोना वायरस संकट आदि को लेकर संघर्ष कर रहा है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, मो. रफीक खां, सुरेंद्र मिश्रा, विश्वनाथ चौधरी, मानिकराम मिश्रा, गिरजेश पाल, विवेक श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, प्रमोद दुबे, सूर्यमणि पांडेय, शीतला शुक्ला, बाबूराम सिंह, कल्लन, गंगा मिश्रा, सोमनाथ पांडेय, साधू पांडेय, पवन अग्रहरि, प्रेमसागर पाठक, घनश्याम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed