फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   congress celebrates win

तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत का बस्ती में जश्न

Tue, 11 Dec 2018 11:28 PM IST
basti
basti Updated Tue, 11 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
congress celebrates win
जश्न मनाते कांग्रेस नेता। - फोटो : amar ujala
बस्ती। विधान सभा चुनाव में तीन राज्यों में जीत से कांग्रेस के अच्छे दिन आ गए हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश में जीत पर कांग्रेसियों का दोपहर बाद जश्न शुरू हो गया। शहर से लेकर गांव तक की सड़कों पर ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी जताई। प्रफुल्लित कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी छोड़े।
विज्ञापन

शहर के कटेश्वर पार्क स्थित कांग्रेस भवन पर जश्न मना। उत्साहित कांग्रेसजनों ने ढोल-नगाड़ों के बीच जमकर नारे लगाए और मिठाइयां बांटकर जीत की खुशियों को साझा किया। पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने कहा कि जनता ने सत्ता मद में चूर भाजपा का घमंड तोड़ना शुरू कर दिया है। केन्द्र की भाजपा सरकार ने युवाओं, किसानों, व्यापारियों और महिलाओं की उम्मीदों पर पानी फेरा है जिसका नतीजा अब सामने आ रहा है। कहा भ्रष्टाचार मुक्त शासन, प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियों तथा महिलाओं की सुरक्षा की उम्मीद में जनता ने जीएसटी, एससीएसटी, नोटबंदी, बैंक खातों में मिनिमम बैलेंस पर जमाधन कटौती, डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की महंगाई जैसे अनेक जनविरोधी फैसलों को मुश्किल से झेला है। साढे़ चार साल तक जनता प्रतीक्षा करती रही। अब परिवर्तन का वक्त आ गया है और जनता ने इसकी शुरुआत कर दी है।  उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा सेमीफाइनल के नतीजे देश की सत्ता को बदलने का संकेत दे रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह, छोटेलाल तिवारी, रामजियावन, बाबूराम सिंह, मो. रफीक, नर्वदेश्वर शुक्ला, डॉ. बीएच रिजवी, बसंत चौधरी, विपिन राय, ज्ञानेन्द्र पांडेय, विपुल प्रताप नारायण पांडेय, सुरेन्द्र मिश्रा, कमरूलहुदा आदि मौजूद रहे। गौर प्रतिनिधि के अनुसार पार्टी की तीन राज्यों में जीत पर कार्यकर्ता मंगलवार को सुबह से शाम तक ढोल-नगाड़े के साथ पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की। गौर रेलवे स्टेशन चौराहे पर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह उर्फ राजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए जमकर नारेबाजी की। रविंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक भाजपा कांग्रेस भारत मुक्त का नारा दे रही थी, लेकिन जिस तरह से तीन राज्यों में पार्टी को जीत मिली है। इससे स्पष्ट हो गया है कि जनता का कांग्रेस व राहुल में आस्था है। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह, ननकू सोनकर, जिलाजीत सिंह, जवाहिर यादव, विनय कुमार, शोभाराम, अजय सिंह, शिवेंद्र सिंह, अब्दुल कलाम, तौफीक अंसारी आदि मौजूद रहे।  हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार  विधानसभा चुनाव परिणाम को 2019 का संकेत बताते हुए रालोद प्रदेश सचिव चन्द्रमणि पांडेय सुदामा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन है। किसानों नौजवानों व बेरोजगारों ने भाजपा के कृत्यों का जवाब देकर उसे तीन राज्यों में सत्ता से बेदखल कर दिया है। लोक सभा चुनावों में मोदी मैजिक का अंत तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed