{"_id":"604bb0248ebc3ec39c36c73e","slug":"conflict-over-teacher-s-interests-basti-news-gkp3881098122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक हितों की अनदेखी पर होगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक हितों की अनदेखी पर होगा संघर्ष
विज्ञापन
जीजीआईसी में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते एमएलसी ध्रुव कुमार त्?
- फोटो : BASTI
शिक्षक हितों की अनदेखी पर होगा संघर्ष
बस्ती। शिक्षक हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए जैसे भी संघर्ष करना होगा किया जाएगा। यह कहना है गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र के शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी का। वह शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज के सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय, ट्रेन की व्यवस्था, निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण आदि के लिए सरकार के उदासीनता बरतने पर संघर्ष करने का बिगुल फूंका गया है। समान कार्य समान वेतन सेवा, सुरक्षा भत्तों की कटौती आदि पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी शिक्षकों से एकजुट रहते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम में उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर संत कबीर नगर के जिला अध्यक्ष हरि बख्श सिंह, जिला मंत्री अवध नारायण मिश्र, सिद्धार्थ नगर के रामविलास राय, मंडलीय मंत्री रामेश्वर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा, प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह, नीलम सिंह, विवेकानंद मिश्र ने मुख्य अतिथि को माला पहना कर स्वागत किया।
इस मौके पर जेडी मनोज कुमार द्विवेदी, उप शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्र, प्रत्यूष कुमार सिंह, रामगोपाल यादव, प्रवीण कुमार गुप्त, डॉ. विकास भट्ट, नीलिमा गौतम मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला मंत्री श्री गिरीश चंद्र चौबे ने सब के प्रति आभार ज्ञापन किया।