फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   condolence a army man

Basti News: सैनिक सम्मान के साथ फौजी को दी अंतिम विदाई

Fri, 24 Feb 2023 05:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
condolence a army man
-छावनी थाना क्षेत्र के कौवाडाड़ के निवासी थे नायक राज कुमार शर्मा
विज्ञापन

- हरियाणा के हिसार में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। थल सेना में नायक के पद पर तैनात कौवाडाड़ निवासी राज कुमार शर्मा (47) की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह हिसार हरियाणा में आर्म्ड रेजिमेंट में नायक के पद पर तैनात थे। बुधवार सुबह आठ बजे उनकी मृत्यु की बात बताई जा रही है।

शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव कौवाडांड लाया गया। शव पहुंचते ही गांव में चीखपुकार मच गई। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख हर्रैया योगेंद्र सिंह ने फौजी के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। विधायक अजय सिंह ने फौजी की मौत पर शोक व्यक्त किया है। छावनी थाना क्षेत्र के कौवाडांड़ निवासी राजकुमार शर्मा पुत्र स्व. राजाराम शर्मा वर्ष 2002 में अहमदनगर महाराष्ट्र में थल सेना में भर्ती हुए थे। मृतक के बाबा, पिता राजाराम शर्मा व भाई सेवानिवृत्त हवलदार अशोक कुमार शर्मा फौज में नौकरी कर चुके हैं। 23 वर्षीय बेटा विकास फौज में जाने का सपना पाले हुए है। फौजी का तिरंगे में लिपटा शव डुहवा मिश्र गांव के एक होटल में बृहस्पतिवार को रात 11 बजे के बाद रेजिमेंट के अधिकारियों के साथ पहुंचा। इसके बाद होटल के बाहर लोगों का तांता लगा रहा। शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। गॉर्ड ऑफ ऑनर, शोक सभा व सलामी के बाद सैनिक सम्मान के फौजी का अंतिम संस्कार बीड़ी बांध के ठोकर नंबर 10 पर किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश पांडेय व ग्राम प्रधान पति बबलू चौधरी व्यवस्था में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed