{"_id":"6a53eb5a2978af7c98000eb7","slug":"condition-of-three-roads-spanning-32-km-in-the-harraiya-area-to-be-improved-at-a-cost-of-rs109-crore-basti-news-c-207-1-bst1005-162217-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 109 करोड़ से हर्रैया क्षेत्र की 32 किमी लंबी तीन सड़कों की सुधरेगी दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 109 करोड़ से हर्रैया क्षेत्र की 32 किमी लंबी तीन सड़कों की सुधरेगी दशा
विज्ञापन
संसारीपुर-पैकोलिया मार्ग की बढ़ेगी चौड़ाई संवाद
बस्ती। हर्रैया क्षेत्र में 32 किमी. लंबे तीन प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण की योजना तैयार की गई है। इस मार्गों के चौड़ीकरण के लिए करीब 109 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा है। सड़क पांच मीटर चौड़ी होने से वाहनों को रफ्तार मिलेगी, साथ ही सौ से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
हर्रैया विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क गोरखपुर-अयोध्या हाईवे के संचारीपुर चौराहे से होकर पैकोलिया जाने वाले मार्ग की दशा सुधारी जाएगी। विधायक के प्रस्ताव पर पीडब्ल्यूडी इस मार्ग को अब तीन मीटर से पांच मीटर करेगा। 12.480 किमी. लंबी इस सड़क पर 36.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सड़क अन्य जिला मार्गों (ओडीआर) योजना में शामिल की गई है। इसी प्रकार हर्रैया क्षेत्र की प्रमुख सड़क, अमारी-महूघाट-विशेषरगंज मार्ग को भी अतिरिक्त जिला मार्ग योजना में शामिल करते हुए चौड़ीकरण का प्रस्ताव बना है। 12.800 किमी. लंबा यह मार्ग अब पांच मीटर चौड़ा होगा। इस परियोजना पर पीडब्ल्यूडी 48.98 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया है।
वहीं परसा-परशुरामपुर से कुसमौर घाट से किमी. 6.275 तक सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा, इस सड़क पर 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह मार्ग भी अन्य जिला मार्ग योजना में शामिल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीनों सड़कों पर वाहनों का आवागमन अधिक है। फोरलेन से भी यह सड़क जुड़ी है, चौड़ीकरण होने से वाहनों की रफ्तार बढ़ जाएगी और गंतव्य तक बिना किसी संकट के आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
-- -
स्थानीय नागरिक बोले-
फोरलेन के संसारीपुर से पैकोलिया मार्ग सड़क अभी सकरी है, चौड़ीकरण होने से इस मार्ग से आसानी से गंतव्य तक पहुंचा जा सकेगा। यह सड़क राहगीरों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। राह आसान होगी।
-राकेश त्रिपाठी, स्थानीय नागरिक
-- -
हर्रैया क्षेत्र की तीनों सड़कों की चौड़ाई बढ़ने और मजबूत सड़क बनने से राहगीरों का सफर आसान हो जाएगा। जाम से निजात मिलेगा और जहां, सड़कें टूटी हैं वह भी बनने से सफर आरामदेह हो जाएगा।
-शिवशंकर शुक्ल, स्थानीय नागरिक
कोट
तीनों सड़कों की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी गई है। मंजूरी और बजट मिलने ही कार्य प्रारंभ करवा दिया जाएगा। तीनों सड़कें प्रमुख मार्ग और हाईवे से कनेक्ट करती हैं। वाहनों का भी दबाव है, ऐसे में चौड़ीकरण करने का निर्णय लिया गया था।
-आनंद कुमार, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी, बस्ती।