{"_id":"65d4fd7a99017e0688040796","slug":"complete-solution-at-the-last-moment-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111731-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ऐन वक्त पर संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित... फिर भी पहुंचे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ऐन वक्त पर संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित... फिर भी पहुंचे फरियादी
Wed, 21 Feb 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
राजस्व परिषद के अध्यक्ष का कार्यक्रम लगने से सुबह स्थगित किया संपूर्ण समाधान दिवस
फरियादियों के पहुंचने पर एसडीएम ने की सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते संपूर्ण समाधान दिवस काे स्थगित कर 20 फरवरी की तिथि तय की गई थी। मंगलवार को चारों तहसील सभागार में आयोजन होना था। मगर, ऐन वक्त पर सुबह करीब 7:17 बजे प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राजस्व परिषद के अध्यक्ष हेमंत राव का कार्यक्रम प्रस्तावित होने के चलते संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया है। इसके बावजूद तहसीलाें में फरियादी पहुंचे। आननफानन अधिकारियों को सुनवाई की औपचारिकतां पूरी करनी पड़ीं।
रुधौली तहसील में डीएम अंद्रा वामसी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होना था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे तो सभागार में अधिकारियों की कुर्सियां खाली मिलीं। तहसील कर्मियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों काे दी। आननफानन सुनवाई की औपचारिकता पूरी करनी पड़ी।
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, करीब चार घंटे चली सुनवाई में 18 फरियादी पहुंचे। एसडीएम शाहिद अहमद ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। मौके पर तहसीलदार रवि यादव, बीडीओ विनय द्विवेदी, एसडीओ विद्युत आनंद यादव, पूर्ति निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मेंं एसडीएम शत्रुहन पाठक ने 13 फरियादियों की समस्या सुनी। इस दौरान एक ही मामले का समाधान हो पाया। इस मौके पर तहसीलदार पंकज गुप्ता, नायब तहसीलदार केएम यादव आदि मौजूद रहे।