फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Complaint filed against woman's brother-in-law in fatal attack

Basti News: जानलेवा हमले मं महिला के बहनोई के खिलाफ तहरीर

Thu, 01 Aug 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 01 Aug 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed against woman's brother-in-law in fatal attack
गौर क्षेत्र के बढ़नी गांव में सोमवार की रात हुई थी वारदात
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में सुधार के बाद घर लौटी घायल महिला

संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। बढ़नी गांव में सोमवार रात 40 वर्षीय महिला का गले पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के लिए में परिवार के लोगों ने उसके बहनोई पर आरोप लगाया है। घायल महिला के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से ठीक होकर घर आने के बाद उसके देवर राम केवल ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया है कि भाभी के बहनोई को उसने चारपाई के पास से भागते देखा था। घायल महिला ने भी बताया कि उसके बहनोई प्रभुदीन ने उसके ऊपर जानलेवा हमला किया है। पुलिस तहरीर के आधार पर छानबीन कर रही है।
घायल महिला के देवर राम केवल ने गौर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार की रात भाभी गेना देवी पति को भोजन देने के बाद घर के बाहर मड़ई में सोने चली गई थीं। देर रात पत्नी की चीख-पुकार सुनकर बड़े भाई राम अवध कमरे से बाहर आउ। देखा कि उनका साढू वहां से भाग रहा है। चारपाई पर गंभीर रूप से लहूलुहान पत्नी को देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन

तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि भाभी का बहनोई गौर थाना क्षेत्र के माझा मानपुर गांव के सेखुवरिया पूरवे पर है। उसने घटना के दिन अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद किया था। इससे उसकी पत्नी नाराज होकर अपनी बहन गेना देवी के घर बढ़नी गांव आ गई थी। उसी रात में करीब दस बजे के बीच महिला का बहनोई प्रभुदीन घर के सामने सड़क पर चक्कर लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में घायल महिला के होश आने पर परिवार के लोगों को बताया कि उसके बहनोई ने ही धारदार हथियार से हत्या करने की नीयत से हमला किया। प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि परिवार के लोगों ने तहरीर दी है। घटना को लेकर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed