फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Company withdraws notice; toll staff breathe a sigh of relief.

Basti News: कंपनी ने वापस लिया नोटिस, टोल कर्मियों ने ली राहत की सांस

Tue, 22 Sep 2026 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Company withdraws notice; toll staff breathe a sigh of relief.
बस्ती। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे स्थित मड़वानगर टोल प्लाजा पर कार्यरत 14 कर्मचारियों की नौकरी जाने का संकट सोमवार को टल गया। कंपनी ने कर्मचारियों को तीन अक्तूबर से ड्यूटी पर नहीं आने संबंधी जारी नोटिस वापस ले लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

जनवरी में टोल वसूली का जिम्मा नई कंपनी को मिलने के बाद रविवार को धर्मेंद्र मिश्रा, राजेश चौबे, राकेश कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, राहुल कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार शुक्ला, हरीश ओझा, सर्वेश गिरी, आनंद यादव, अजीत मिश्रा, लवकुश यादव, आकाश चौधरी, अनीस और रामवचन वर्मा को नोटिस जारी किया गया था। इसमें तीन अक्तूबर के बाद ड्यूटी पर नहीं आने का निर्देश दिया गया था। नोटिस मिलने के बाद कर्मचारियों में आक्रोश था और उन्होंने सोमवार से टोल प्लाजा पर धरना देने की तैयारी की थी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर लखनऊ-बस्ती फोरलेन के महाप्रबंधक धनाजी डोंगरे मड़वानगर टोल प्लाजा पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से वार्ता की और नोटिस वापस लेने के साथ पूर्व की तरह ड्यूटी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed