फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   committed to rootout terrorism and corruption

आतंकवाद और भ्रष्टाचार के समूल नाश का संकल्प लिया

Thu, 28 Jan 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में श्रद्धा एवं उल्लास के वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया
विज्ञापन
गया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं, विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संविधान की भावना के अनुरूप देशहित में काम करने के साथ ही आतंकवाद और भ्रष्टाचार के समूल नाश का संकल्प लिया।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत प्रभातफेरी से हुई। शहर के महाजन इंटर कालेज, जीआईसी, जीजीआईसी, सक्सेरिया इंटर कॉलेज आदि जगहों के अलावा निजी स्कूलों और परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने शहर के विभिन्न मार्गों से होकर शास्त्री चौक तक प्रभातफेरी निकाली।

क्षेत्रीय खेल कार्यालय अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से क्रीड़ाधिकारी सुरेश बोनकर की निगरानी में मध्यम गति की दौड़ कराई गई। सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर 08.30 बजे ध्वजारोहण किया गया। आयुक्त कार्यालय में कमिश्नर पीके सिंह, कलेक्ट्रेट में डीएम एके दमेले, विकास भवन मेें सीडीओ सोबरन सिंह एवं जिला सूचना कार्यालय पर सहायक निदेशक मुरलीधर सिंह ने ध्वज फहराया।

इसके बाद संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। महात्मा गांधी, भारत मां के चित्रों पर पुष्पार्चन किया गया। आयुक्त कार्यालय में कमिश्नर पीके सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनगिनत शहीदों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है।

हमें इसे अक्षुण्ण रखने के लिए संविधान में निहित भावना के अनुरूप कार्य करने की शपथ लेनी होगी। उन्होेंने कहा कि नैतिक मूल्यों का संरक्षण हम सबका दायित्व है। इस अवसर पर कृषि तथा आयुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्ट्रेट में डीएम ने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों पर भी ध्यान देने की अपील की। एडीएम राकेश कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर राम प्रसाद उपस्थित थे।

मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइंस में हुआ। कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने ध्वज फहराया और पुलिस परेड की सलामी ली। सराहनीय सेवाओं के लिए गणमान्य लोगों तथा पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना, लखनऊ में मेट्रो ट्रेन, वेदांता हॉस्पिटल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान, सड़क निर्माण एवं रोजगार के अवसर देकर उल्लेखनीय कार्य किया है। पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए परेड टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

शहर में गांधी कला भवन में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर डीएम ने माल्यार्पण किया। विद्यालयों में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम सुबह दस बजे ध्वजारोहण से प्रारंभ हुआ। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रमों में निबंध, वाद विवाद तथा भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। शहीद स्मारकों तथा ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर भी कार्यक्रम हुए। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अस्पताल, कुष्ठाश्रम पर फल वितरण किया। जिला कारागार में बंदियों का कार्यक्रम हुआ। इनमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता को प्रेरित करने वाले कार्यक्रम शामिल रहे। शाम चार बजे नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।

जेडी कन्या इंटर कॉलेज विशुनपुर दुबौलिया में प्रबंधक वित्तविहीन प्रबंधक महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री राकेश दुबे ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय गान और स्वागत गीत के बाद उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देकर उनको देशहित में पूरे मनोयोग से कार्य करने के लिए तैयार करने को कहा। सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश पांडेय, कॉलेज के संरक्षक बद्री प्रसाद दुबे ने छात्राओं को अपने शिक्षा की लौ से समाज को रोशन करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर मुकेश, शैली पांडेय, लवकुश तिवारी, शालिनी, श्वेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed