{"_id":"18d9da9017a95867f902f42c58832b4f","slug":"commit-for-give-eduacation-pandey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा दिलाने का संकल्प लें: माता प्रसाद पांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा दिलाने का संकल्प लें: माता प्रसाद पांडे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान। अमित मेमोरियल पब्लिक स्कूल करनपुर बभनान के वार्षिकोत्सव पर
विज्ञापन
बुधवार को विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को
लुभाया। मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय ने कहा कि
माता-पिता को अपने बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लेना होगा।
शिक्षा से ही व्यक्ति का उत्थान होता है और वे आगे चलकर समाज और देश के विकास में सहायक होते हैं। बेटा हो या बेटी, बिना भेदभाव के दोनों को पूरी शिक्षा मिले।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय और प्रबंधक अजीत पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने पूर्व परिवहन मंत्री स्व. सुखपाल पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विशिष्ट अतिथि रुधौली कांग्रेस विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि बभनान इलाके में शिक्षा की ज्योति स्व. सुखपाल पांडेय जी की जलाई हुई है। उन्हीं के पद चिह्नों पर चलने की जरूरत है। युवा प्रबंधक अजीत पांडेय को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसी शिक्षा की जरूरत है जो आप पूरा कर रहे हैं और निश्चित ही बधाई के पात्र हैं।
विद्यालय की छात्रा साक्षी पांडेय, लक्ष्मी, तृप्ति ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ ही वंदेमातरम गीत, नाटक, प्रस्तुत किया, छात्र करन पांडेय, अशोक, देवांश व छात्रा विद्या, पारुल, वैदिक आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति से वाहवाही बटोरी। विद्यालय के प्रबंधक अजीत पांडे, प्रधानाचार्य अंजू पांडेय, कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्रबंधक इंदू पांडेय, किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. गिरिजेश श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में सामाजिक जिज्ञासा बढ़ती है।
इसके साथ ही विद्यालय के भावी योजनाओं एवं लक्ष्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रबंधक अजीत पांडेय ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न और शाल देकर सम्मानित भी किया। साथ ही विद्यालय के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
संचालन योगेश कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. आशुतोष मिश्र, डॉ. शैलेश पांडेय, रामगोपाल तिवारी, चंद्रशेखर पांडेय, रमेश यादव, गंगाराम वर्मा, हृदयनरायन, श्यामजी श्रीवास्तव, राधेश्याम पांडेय, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, महेंद्र पांडेय, वीरेंद्र सिंह, निशा, गायत्री, बबली, अमरीश, माया, सोनी, मुस्कान पांडेय, भूपेश मिश्र, सपा नेता राधेश्याम जायसवाल, बृजेश मिश्र, गंगाराम यादव, मनोज भास्कर, राजाराम आदि उपस्थित रहे।