फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   commissioner, listened to problems,

समाधान दिवस पर कमिश्नर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Sun, 18 Feb 2018 01:03 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Updated Sun, 18 Feb 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
commissioner, listened to problems,
कमिश्नर ने सुनीं लोगों की समस्याएं - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। थानों पर आने वाली समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संचालित होने वाले समाधान दिवस की एक और औपचारिकता शनिवार को पूरी हो गई। थानों पर आयोजित शासन के प्राथमिकता वाले इस कार्यक्रम को लेकर आयुक्त दिनेश कुमार सिंह, डीआईजी राकेश चंद्र साहू, डीएम सुशील कुमार मौर्या, एसपी संकल्प शर्मा ने अलग-अलग थानों में पहुंच कर फरियादियों की सुनीं जरूर, मगर पंजीकृत मामलों का निस्तारण गति नहीं पा सका। ऐसे में सात थानों पर आए 56 मामलों में से मात्र 17 का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन


कोतवाली में डीएम सुशील कुमार मौर्या व एसपी संकल्प शर्मा ने फरियादियों को सुना। यहां कुल छह मामलों में से तीन का निस्तारण हुआ, जबकि तीन में टीम बनाकर पैमाइश का निर्देश अधिकारियों ने दिया।पुरानी बस्ती में थानाध्यक्ष सर्वेश राय की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां आए 16 मामलों में से आठ का निस्तारण हुआ। यानी आठ मामले फिर लंबित हो गए।सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार जसीम अहमद की अध्यक्षता में कुल चार मामले पंजीकृत हुए, मगर किसी का निस्तारण नहीं किया जा सका। पंजीकृत सभी मामले राजस्व से संबंधित थे। ऐसे में टीम गठित कर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन पीड़ितों को दिया गया।कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार यहां तीन मामले पंजीकृत हुए, मगर एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। समाधान दिवस की अध्यक्षता थानेदार शिवाकांत मिश्र ने की।दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने समाधान दिवस में आए 12 मामलों में से तीन का निस्तारण किया, जबकि नौ मामले लंबित रहे। यह सभी मामले राजस्व से संबंधित थे। ऐसे में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजा गया।बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज थाने पर आयुक्त दिनेश कुमार सिंह व डीआईजी राकेश चंद्र साहू पहुंचे। यहां पंजीकृत पांच मामलों को इन अधिकारियों सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed