फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Commissioner honored the meritorious people of UP Board

जिले का मान बढ़ाने वालों का सम्मान

Tue, 08 Sep 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Commissioner honored the meritorious people of UP Board
अमर उजाला की ओर से आयुक्त कार्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित। - फोटो : BASTI
जिले का मान बढ़ाने वालों का सम्मान
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ मेधावी छात्र सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड के टॉप थ्री विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
बस्ती। ‘अमर उजाला’ की ओर से मंगलवार को आयुक्त सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहने वाले छह छात्र-छात्राओं को मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने मेडल, प्रशस्ति पत्र व अमर उजाला ईयर बुक देकर सम्मानित किया।
आयुक्त ने कहा कि आप सभी पर ईश्वर, माता-पिता व गुरुजनों की कृपा रही है, तभी आप यहां तक पहुंचे हैं। अभी यह जीवन की सफलता का पहला पायदान है। अनुभवों को साझा करते हुए आयुक्त ने कहा कि दो दशक पहले जब वे 10वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए थे, उस समय उन्हें कई सम्मान मिले। इसने उनके जीवन को प्रेरणा दिया, अगर आप अच्छा करोगे तो लोग आपकी तारीफ करेंगे, विगत दो दशकों से मेरा यह अनुभव रहा है कि परिश्रम का दुनिया में कोई विकल्प नहीं है। कई बार मेहनत करने वालों को लगता है कि उन्हें परिणाम ठीक नहीं मिल रहा है, मगर यह कभी नहीं होता। मेहनत कभी जाया नहीं जाती। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ेंगे, वैसे-वैसे आपकी समझ बढ़ती जाएगी। आपने मेहनत किया, इसलिए आप यहां तक पहुंचे।
विज्ञापन

आयुक्त ने हाईस्कूल की जिला टॉपर किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर की छात्रा नेहा गुप्ता, दूसरे स्थान पर रहे एमडीए आईसी गौरा कप्तानगंज के छात्र प्रभाकर विश्वकर्मा, तीसरे स्थान पर रहे सावित्री विद्या विहार इंटर कॉलेज राजाजीपुरम के अभय सिंह यादव, इंटरमीडिएट के जिला टापर जीआरएस इंटर कॉलेज के अविरल सोनी, दूसरे स्थान पर रहीं मां गायत्री इंटर कॉलेज कप्तानगंज की छात्रा वर्षा, तीसरे स्थान पर रहे यूनिक साइंस एकेडमी के छात्र अभिनव मिश्रा को सम्मानित किया। इस दौरान सौरभ शर्मा, अनूप मिश्रा, सुमन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, योगेश कसेरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed