{"_id":"65d79e777b235e4e7c0506f4","slug":"commissioner-got-angry-after-seeing-the-progress-report-of-the-departments-basti-news-c-207-1-bst1001-111824-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विभागों की प्रगति रिपोर्ट देख नाराज हुए आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विभागों की प्रगति रिपोर्ट देख नाराज हुए आयुक्त
Fri, 23 Feb 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने पंचायती राज, जलजीवन मिशन, पर्यटन, पशुओं के टीकाकरण के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न मिलने नाराजगी जाहिर की है। वह बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में मासिक समीक्षा बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदेय स्थल के लिए निर्धारित स्कूलों एवं पंचायत भवनों का सेक्टर मजिस्ट्रेट सत्यापन कर उन्हें दुरुस्त कराएं। बताया गया कि मनरेगा में ए श्रेणी पाने के बावजूद अभिलेखीकरण कार्य ठीक नहीं है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी तथा आरईडी को निर्देश दिए कि 15 मार्च तक सड़कों का निर्माण कार्य लेपन स्तर तक पूर्ण कराएं। उन्होंने जलजीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन परियोजना का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज विभाग के कार्य पूर्ण न होने और धनराशि व्यय न होने की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया।
उन्होंने पाया कि एंबुलेंस 102 एवं 108, सामाजिक वनीकरण, अलंकार योजना, पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, कन्या विवाह समेत तमाम योजनाओं की समीक्षा की। बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकांत शुक्ला ने किया। इस मौके पर डीएम बस्ती अंद्रा वामसी, सिद्धार्थनगर के पवन अग्रवाल, सीडीओ जयेंद्र कुमार, संत कुमार, एडीएम जय प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद