फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   commisnor meeting news

गाइडलाइन के तहत हो धान क्रय केंद्रों का निर्धारण: आयुक्त

Tue, 31 Aug 2021 10:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
commisnor meeting news
गाइडलाइन के तहत हो धान क्रय केंद्रों का निर्धारण: आयुक्त
विज्ञापन

- मंडल में कुल 3,73,411 हेक्टेयर में बोई गई है धान की फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। धान क्रय केन्द्रों के निर्धारण में शासन की गाइडलाइन का अनुपालन सख्ती से कराया जाए। मुख्यमंत्री की खरीद पालिसी का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

यह निर्देश आयुक्त गोविंद राजू एनएस ने दी। वह मंगलवार को आयुक्त सभागार में धान खरीद के तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों में दोष है। इसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। सही एवं तथ्यपरक आंकड़े प्रस्तुत किए जाएं। डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ त्रिपाठी ने बताया कि मंडल में कुल 3,73,411 हेक्टेयर धान का क्षेत्रफल है। इस वर्ष का समर्थन मूल्य सामान्य धान का 1940 रुपये तथा ए ग्रेड धान का 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। मंडल में चावल की मिलों की क्षमता 200 टन प्रतिदिन की है। क्रय केंद्रों का निर्धारण गाइडलाइन के अनुरूप किया जा रहा है। खरीद के लिए कृषकों का ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित रूप से किया जा रहा है। इस मौके पर आरएओ मनीष कुमार सिंह, डीएफएमसी आरपी पटेल, डीएफएमओ रूपेश सिंह, एएमओ संजय कुमार जायसवाल, धीरेन्द्र कुमार सिंह, दीपक कुमार शुक्ल, सतेन्द्र प्रताप सिंह, कमलेश कुमार शाही, अखिलेश कुमार, रमेश चन्द्र गौतम, मो. कमरूद्दीन, रंजीत कुमार जायसवाल, माधुरी त्रिपाठी, कविता चौधरी, शिखा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed