फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   comissner meeting news

एडी हेल्थ के सही जवाब न देने पर आयुक्त ने जताई नाराजगी

Fri, 27 Aug 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
comissner meeting news
आयुक्त सभागार में अधिकारियो के साथ बैठक करते कमिश्नर गोविद राजू एनएस । संवाद - फोटो : BASTI
एडी हेल्थ के सही जवाब न देने पर आयुक्त ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

- नियमित हो कार्यक्रमों की समीक्षा, प्रस्तुत करें सही रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आयुक्त गोविंद राजू एनएस ने कहा कि मंडलीय अधिकारी नियमित रूप से योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा कर सही रिपोर्ट प्रस्तुत करें। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधित जिलों से प्राप्त रिपोर्ट में असमानता पाए जाने पर एडी हेल्थ से सवाल किया, जिसका समुचित जवाब वे नहीं दे सके। इस पर असंतोष जताते हुए आयुक्त ने निर्देश दिया कि शासन की प्राथमिकताओं में शामिल बिंदुओं पर अधिकारी मंडल की सही जानकारी रखें।
यह निर्देश आयुक्त ने सभागार में चिकित्सा, पंचायती राज तथा जलनिगम के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिया। कहा कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। माह में दो बार मुख्य सचिव भी योजनाओं की समीक्षा करते हैं। इसमें सही रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाना मंडलीय अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। आयुक्त ने मंडल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की समीक्षा करते हुए शेष पांच प्लांट की स्थापना में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिए लगने वाले टीका का वेस्टेज रोके जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

आयुक्त ने जेई-एईएस टीकाकरण, बच्चों का नियमित टीकाकरण, हेल्थ वेलनेस सेंटर, मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम की भी समीक्षा की। पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए अमृत योजना, नगर पालिका बस्ती में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन बिछाने की भी समीक्षा की। पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कार्य पूरा करने तथा जीओ टैंगिग करने का निर्देश दिया है। कहा कि सामुदायिक शौचालय तथा पंचायत भवन के निर्माण संबंधित भूमि विवाद को संबंधित एसडीएम से संपर्क करके डीपीआरओ एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कराएं। यदि भूमि वास्तव में उपलब्ध नहीं है तो इसमें मार्गदर्शन के लिए शासन को संदर्भित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन प्रभारी संयुक्त विकास आयुक्त व उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एनएन राय ने किया। इस मौके पर अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सीपी कश्यप, उप निदेशक पंचायती राज बीबी सिंह, पंचायत राज अधिकारी शिवशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed