फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   comissioner taken meeting

गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं विकास कार्य: कमिश्नर

Tue, 09 Jan 2018 11:49 PM IST
basti
basti Updated Tue, 09 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
comissioner taken meeting
कमिश्नर ने बैठक की। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष में तीन महीने से भी कम समय रह गए हैं। अधिकतर विभागों को वित्तीय स्वीकृतियां भी मिल चुकी हैं। ऐसे में गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को समय से पूरा कराया जाए। मंडल में ठंड की हालत को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों को भी अलाव जलवाने के कार्य में लगाया जाए। ये निर्देश मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मंगलवार को मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए हैं। 
कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से निर्धारित नए प्रारूप, जिसमें 62 सूत्री कार्यक्रम हैं सभी पर बिंदुवार समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी भी नियमित भ्रमण करें। आम लोगों के साथ-साथ पशुओं, जानवरों की भी सुरक्षा व्यवस्था देखी जाए। विभागीय कार्यों की रिपोर्ट जिला स्तरीय अधिकारी खुद देखकर सीडीओ और डीएम को भेजें। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के कार्यों पर सूचना बोर्ड जरूर लगाए जाएं। साथ ही डीएम मासिक समीक्षा में भी इसे देखें। कमिश्नर ने कहा कि मंडल में 81 नए चिकित्सकों की तैनाती हुई है। अब टीकाकरण एवं राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान को पूरा करने में शिथिलता नहीं होने पाए। निर्माण कार्यों के कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर उनको विभाग को सौंपने के लिए सूची बनाएं। ताकि लोकार्पण कराया जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जा रहे शौचालय तथा अन्य कार्यों का वित्तीय प्रगति के साथ-साथ भौतिक सत्यापन कराने तथा आोडीएफ घोषित किए जाने वाले गांवों की पड़ताल के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अटकलबाजी के प्रति चेताया
कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने अफसरों को रिपोर्ट के लिए चेताया भी। कहा कि आगामी सप्ताह में मुुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। डीएम, सीडीओ तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। इसलिए अपने-अपने जिले की रिपोर्ट व्यापक अध्ययन कर जिम्मेदार अधिकारी ही तैयार करें साथ ही कमिश्नर कार्यालय को भी सूचना दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

62 बिंदुओं पर हुई चर्चा
धान क्रय केंद्र, संपर्क मार्गों को गड्ढामुक्त करने, सेतु निर्माण के 18 कार्य, पेयजल योजना, अमहट पुल निर्माण शुरू करने, संपूर्ण समाधान दिवस, प्रधानमंत्री आवास योजना, आश्रम पद्धति विद्यालयों को बेहतर ढंग से संचालन, खराब हैंडपंपों के रीबोर, दवाएं, टीकाकरण, छात्रवृत्ति, विधवा आदि पेंशन आदि बिंदुओं की भी समीक्षा की गई। बस्ती के डीएम अरविंद कुमार सिंह ने विकास एवं अन्य कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण पेश किया। संतकबीरनगर डीएम मार्कण्डेय शाही ने भी जिले में हुए विकास कार्यों को प्रस्तुत किया। सिद्धार्थनगर डीएम कुणाल सिल्कू ने कल्याण, विकास, चिकित्सा, शिक्षा, निर्माण कार्यों आदि पर अपनी बात रखी। बैठक में बस्ती सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, संतकबीरनगर के हाकिम सिंह, सिद्धार्थ नगर के अनिल कुमार मिश्र, अपर आयुक्त (प्रशासन) राजाराम सहित तमाम मंडलीय अफसर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed