फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Collided three vehicles

कोहरे में जिले की सीमा पर तीन वाहन टकराए

Fri, 01 Jan 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Collided three vehicles
विक्रमजोत क्षेत्र में कोहरे के कारण दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : BASTI
कोहरे में जिले की सीमा पर तीन वाहन टकराए
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। घने कोहरे के चलते शुक्रवार की सुबह जनपद की सीमा पर पांच छोटे-बडे़ वाहन आपस में भिड़ गए। इसमें दो कार, दो ट्रक और एक यात्रियों से भरी लग्जरी बस शामिल है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। एनएचएआई की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।

सुबह आठ बजे फोरलेन के किनारे टायर मिस्त्री के यहां से पंचर बनवा कर लौट रहा ट्रॉला पटरी के किनारे दलदल में फंस गया, जिसे निकालने पहुंची एनएचएआई टीम की क्रेन की सुरक्षा के लिए अयोध्या से बस्ती लेन को स्टाप बोर्ड लगाकर थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। उसी दौरान लेन पर आवागमन शुरू होने के इंतजार में खड़ी सैन्य सामग्री लदा ट्रक में घने कोहरे के चलते डीसीएम से जा टकराया। जब तक लोग समझ पाते उसके पीछे दो कारें और दिल्ली से बिहार जा रही 75 यात्रियों से भरी लग्जरी बस भी जा टकरा गईं। दो ट्रकों के बीच फंसी कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें बैठे दो युवकों राजमणि अग्रहरि व सुबास अग्रहरि दोनों निवासी अकब बजाजा थाना कोतवाली जिला अयोध्या को चोटें आई हैं। जिन्हें एंबुलेंस से अयोध्या जिला अस्पताल भेजा गया। जबकि अन्य वाहनों के सवार सुरक्षित बच गए। दिल्ली से सहरसा बिहार जाने वाली बस के लगभग तीन दर्जन यात्री शाम तक दूसरे वाहन का इंतजार करते रहे। इस दौरान एनएचएआई व गोंडा जनपद के नवाबगंज थाने के लकड़मंडी चौकी प्रभारी राम प्रकाश सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed