फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   college start from new session

नए सत्र से इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू होगी पढ़ाई

Wed, 08 Dec 2021 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
college start from new session
बस्ती का निर्माणाधीन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज। संवाद - फोटो : BASTI
नए सत्र से इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू होगी पढ़ाई
विज्ञापन

- 43 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से पांच साल से चल रहा निर्माण कार्य
- मुख्य भवन व गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण हुआ पूरा, ब्वायज हॉस्टल निर्माणाधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लगभग पांच साल से निर्माणाधीन बस्ती राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का कार्य जनवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। संभावना है कि सत्र 2022 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। इसका लाभ बस्ती समेत आसपास के मंडलों के विद्यार्थियों को मिलेगा।
शासन ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण करने का फैसला लिया। जिला प्रशासन ने अप्रैल 2016 में लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन स्थित बस्ती के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास भूमि का अधिग्रहण कर इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण शुरू करवा दिया। इसके निर्माण की जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइनिंग सर्विसेज (सीएनडीएस) को सौंपी गई। कुल 43 करोड़ 46 लाख रुपये खर्च करने की मंजूरी दी गई थी। यहां मुख्य भवन, प्रधानाचार्य आवास, आवास, गर्ल्स हॉस्टल, ब्वायज हॉस्टल, गेस्ट हाउस, पंप हाउस, ट्यूबवेल, चहारदीवारी-गेट, विद्युत सब स्टेशन, गार्ड रूम व स्थल विकास के कार्य में अब तक सात किश्तों में कुल 41 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। शेष धनराशि भी उपलब्ध है, लेकिन लॉकडाउन के कारण लंबे समय तक कार्य की प्रगति बाधित रही। बाद में अनलॉक होने पर भवन व गर्ल्स हॉस्टल का काम तो तेजी से पूरा कर लिया गया लेकिन ब्वायज हॉस्टल का निर्माण अभी नहीं पूरा हो सका है। इसके अलावा वाटर टैंक व चहारदीवारी का कार्य लगभग पूरा होने वाला है।
विज्ञापन

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। लगभग सभी निर्माण जनवरी तक पूरे हो जाएंगे। इसके लिए संबंधित अभियंता जयप्रकाश यादव व उनकी टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दयाशंकर शुक्ल, परियोजना प्रबंधक, सीएनडीएस, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed