{"_id":"6918db3bbd9d3adc8a0938bc","slug":"co-warned-against-negligence-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147770-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लापरवाही पर सीओ ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लापरवाही पर सीओ ने दी चेतावनी
Sun, 16 Nov 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। यूपी 112 की त्वरित सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पीआरवी कर्मियों की कार्यशाला एवं मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने की। प्रभारी निरीक्षक डायल 112 राणा देवेंद्र प्रताप सिंह और प्रशिक्षकों ने भी प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में पीआरवी कर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपनाए जाने वाले मानकों, पीड़ित तक तत्काल सहायता पहुंचाने की तकनीक, सुरक्षा उपाय और रिस्पांस टाइम सुधारने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई। सीओ सिटी ने कहा कि आपातकालीन सेवा में समय ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई अनिवार्य है।
कार्यशाला के दौरान पीड़ित तक कम समय में पहुंचकर सहायता प्रदान करने वाले पीआरवी कर्मियों की सराहना की गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इसके विपरीत खराब रिस्पांस टाइम वाले कर्मचारियों को चेतावनी दी गई। संवाद