{"_id":"6452b2f5b589615c1f0650f4","slug":"cms-program-today-gandhinagars-traffic-will-be-changed-basti-news-c-7-1-151441-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आज : परिवर्तित रहेगा गांधीनगर का यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आज : परिवर्तित रहेगा गांधीनगर का यातायात
Thu, 04 May 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 04 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के समय शहर के गांधीनगर मुख्य मार्ग पर यातायात परिवर्तित रहेगा। कार्यक्रम से चार घंटे पहले यानी सुबह आठ बजे से ही यह डायवर्जन प्रभावी हो जाएगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तक यह डायवर्जन प्रभावी रहेगा। साथ ही वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थलों का निर्धारण किया गया है।
पुलिस कार्यालय के अनुसार कंपनी बाग से गांधीनगर की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों को फव्वारा तिराहे से मालवीय रोड की तरफ भेजा जाएगा। इसी तरह रोडवेज की तरफ से गांधीनगर मार्ग पर आने वाले वाहनों को मालवीय रोड से आगे भेजा जाएगा।
-- -
इन स्थानों पर बनी पार्किंग
- लालगंज, बनकटी, नगर से आने वाले वाहनों को पार्किंग शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के ग्राउंड में की जाएगी। परशुरामपुर, हर्रैया, कप्तानगंज की तरफ से आने वाले वाहन एपीएन पीजी कॉलेज में पार्क होंगे। मुंडेरवा की तरफ से आने वाली बसों को फल मंडी दक्षिण दरवाजा व अन्य वाहनों को श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा। रुधौली की तरफ से आने वाले वाहन भी श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में पॉर्क किए जाएंगे। जीजीआईसी में वीवीआईपी के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
-- -
ब्रीफ की गई ड्यूटी
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बृहस्पतिवार को आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। बुधवार को एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा प्रबंधों के बारे में हिदायत दी। पुलिस सभागार में सभी थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। एसपी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाली भीड़ को उनके निर्धारित दीर्घा में ही जाने दिया जाए। गेट पर ही इस बात की पुष्टि कर ली जाए कि कोई व्यक्ति कोई शस्त्र या अन्य आपत्तिजनक वस्तु लेकर न जाने पाए।