फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CMS accused of covering up the case of indecency

Basti News: सीएमएस पर लगाया अभद्रता के मामले की लीपापोती का आरोप

Wed, 17 Sep 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 17 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
CMS accused of covering up the case of indecency
बस्ती। जिला महिला अस्पताल के एक डॉक्टर पर गर्भवती और उसके परिजनों से अभद्रता करने के मामले में शिकायतकर्ताओं ने सीएमएस पर मामले की लीपापोती का आरोप लगाया है। आरोप है कि सीएमएस ने डॉक्टर को बचाने के लिए एकतरफा रिपोर्ट लगा दी और पीड़ित पक्ष का बयान तक नहीं लिया। शिकायतकर्ताओं ने दोबारा आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित दीपक, अभिषेक, सुषमा ने आइजीआरएस पर शिकायत कर बताया कि वह 13 अगस्त को गर्भवती को लेकर महिला चिकित्सालय आए थे। वहां महिला चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद थीं। मरीज देखने के लिए अनुरोध किया तो उन्होंने अभद्रता करते हुए बाहर कर दिया।
विज्ञापन

मरीज का नंबर आने पर वह अंदर गईं। कुछ देर बाद जब उन्होंने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुन: चिकित्सक से अनुरोध किया कि वह मरीज को देख लें, जिस पर उन्होंने अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सीएमएस ने जानबूझकर मामले की लीपापोती की, डॉक्टर से केवल लिखित सफाई लेकर उसे क्लीनचिट दे दी, जबकि असली पीड़ितों से बात तक नहीं की। उन्होंने इस मामले की दोबारा जांच की मांग की है।
एक तरफा रिपोर्ट लगाने का आरोप निराधार है। मामले की दोबारा जांच कराई जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डाॅ. अनिल कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed