{"_id":"61363f198ebc3e7f42301aa7","slug":"cmo-give-notice-basti-news-gkp408166696","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मातृत्व वंदन योजना में दुबौलिया फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मातृत्व वंदन योजना में दुबौलिया फिसड्डी
विज्ञापन

- सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी सहित अन्य से स्पष्टीकरण तलब किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना में अभियान के दौरान दुबौलिया सीएचसी से मात्र 16 लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करने से जिले का ग्राफ प्रभावित हो गया है। इससे नाराज सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने सीएचसी प्रभारी सहित योजना से जुड़े अन्य कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमओ ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से स्पष्टीकरण भेजने का निर्देश भी दिया है।
पहली से सात सितंबर तक जिले में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना का अभियान चल रहा है। इस क्रम में जिले के दुबौलिया सीएचसी में मात्र 16 लोगों को अब तक योजना का लाभ दिया जा सका है। इन स्थितियों को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने एमओआईसी दुबौलिया को पत्र लिखकर कहा है कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना में रुचि न लिए जाने के कारण जिले के ग्राफ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सीएमओ ने एमओआईसी के अलावा ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर व एमसीटीएस ऑपरेटर का स्पष्टीकरण तलब किया है।