{"_id":"65930b945b2c547d82019553","slug":"cmo-formed-three-member-team-for-investigation-basti-news-c-207-1-sgkp1006-9328-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीएमओ ने जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीएमओ ने जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम
Tue, 02 Jan 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में जुड़वा बच्चे की जगह आपरेशन के बाद एक बच्चा पैदा होने की जांच शुरू हो गई। इस मामले में सोमवार को सीएमओ डॉ. आरएस दूबे ने सीएमएस महिला डॉ. पीके श्रीवास्तव के अनुरोध पर तीन सदस्यी टीम गठित किया है।
सीएमओ डॉ. आरएस दूबे ने टीम में एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता, उप जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ.अशोक कुमार चौधरी व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार मौर्या को शामिल किया है। टीम इसकी जांच कर दो दिन में जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को देगी।
उल्लेखनीय है कि 30 दिसंबर को दुबखरा निवासी रमेश की गर्भवती पत्नी रेखा को महिला अस्पताल में भर्ती हुईं थी। इनको उसी दिन शाम ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। इसके बाद पति रमेश ने आरोप लगाया कि अल्ट्रासाउंड में जुडवां बच्चे बताए गए थे। मगर एक बच्चे को डॉक्टर व स्टाफ ने गायब कर दिया। मामला गंभीर होता देख सीएमएस डॉ. पीके श्रीवास्तव ने हस्तक्षेप किया और मामले को शांत कराया। इसके बाद इस प्रकरण की जांच के लिए सीएमओ से अनुरोध किया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने कहा कि इस मामले में पहले दो सदस्यीय टीम बनाई गई थी। मगर तकनीकी कारणों से एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को भी शामिल कर लिया गया है। दो दिन के भीतर आख्या मांगी गई है। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।