फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cm will layed ston for munderwa sugar nill

शिलान्यास : प्रशासनिक अमले ने तैयारियां परखीं

Wed, 28 Mar 2018 11:32 PM IST
basti
basti Updated Wed, 28 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
cm will layed ston for munderwa sugar nill
कार्यक्रम स्थ्ल पर पहुंचे सांसद। - फोटो : amar ujala
बस्ती/मुंडेरवा। 
विज्ञापन

बहुप्रतीक्षित मुंडेरवा चीनी मिल का शिलान्यास बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। बुधवार को डीआईजी, डीएम, एसपी, एडीएम, सीडीओ और भाजपा तथा हियुवा नेताओं ने सभास्थल और तैयारियों का जायजा लिया। 
मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर मुंडेरवा शुगर मिल परिसर में 12.55 पर उतरेगा। दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक मुंडेरवा चीनी मिल और विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे साथ ही लाभार्थी को विभिन्न स्वीकृति पत्रों का वितरण भी करेंगे। दोपहर 2:35 बजे लखनऊ के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की सूचना के मुताबिक उप निदेशक सूचना मुरलीधर सिंह ने बताया कि चीनी मिल के अलावा लगभग 30 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को दी जिम्मेदारी 
बस्ती। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे डीएम सुशील कुमार मौर्या, एसपी दिलीप कुमार ने अफसरों और पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। कुछ समय बाद पहुंचे डीआईजी रेंज राकेश चंद्र साहू ने सुरक्षा संबंधी विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली। कहा कि अपने अनुभव एवं विवेक का इस्तेमाल कर दायित्वों का निर्वहन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं का लगा जमावड़ा 
वर्तमान भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के बाद मुंडेरवा चीनी मिल का शिलान्यास होने जा रहा है। बुधवार को सदर विधायक दयाराम चौधरी, हियुवा जिला अध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी, भाजपा नेता प्रमोद पांडेय आदि ने सभास्थल का जायजा लिया।

हियुवा प्रदेश प्रभारी ने की बैठक
हियुवा के प्रदेश प्रभारी व डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हियुवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बुधवार को समीक्षा बैठक हुई। मुंडेरवा चीनी मिल शिलान्यास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। जिला अध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने आश्वस्त किया कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचेंगे। बताया कि व्यापारिक संगठनों, किसानों और जनसामान्य से भी चर्चा की गई है। विधायक ने कहा कि बसपा और सपा के शासन काल में मिलें बंद हुईं तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साल भर के कार्यकाल में ही बंद चीनी मिलें खोल रहे हैं। इस दौरान सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, सोनहा स्थित डाकबंगले पर कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुंडेरवा पहुंचने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख रामनगर राम नरेश चौधरी, सत्यराम चौधरी, राजाराम चौधरी, चिंता पाण्डेय, रंगीलाल राजभर, कन्हैया लाल, गंगा सिंह, मनोज सिंह, विनोद कुमार, राजू त्रिपाठी, राहुल शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।


सुबह आठ बजे से यातायात परिवर्तित 
बस्ती। मुख्यमंत्री के मुंडेरवा कार्यक्रम के लिए सुबह आठ बजे से यातायात परिवर्तित कर दिया जाएगा। पूरब में कांटे और पश्चिम में गोदमवा तिराहे से कोई वाहन अंदर होकर नहीं जा पाएगा। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुंवर यादव ने बताया कि संतकबीर नगर से आने वाली गाड़ियों की पार्किंग गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा में, बनकटी की ओर से आने वाले वाहन जूनियर हाई स्कूल अहरा में तथा बस्ती की ओर से सभा में आने वाले वाहनों की पार्किंग पुरानी चीनी परिसर में कराई जाएगी। वीआईपी गाड़ियां जीएम आवास परिसर में पार्क होंगी।

हियुवा की बैठक हुई 
सोनहा। हिंदू युवा वाहिनी भानपुर तहसील इकाई की बैठक बुधवार को समय माता मंदिर में हुई। जिला मंत्री व ब्लॉक प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि 29 मार्च को मुंडेरवा में हियुवा के संरक्षक व मुख्यमंत्री आएंगे। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र में पहुंचें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों के साथ मुंडरेवा पहुंचें। जितेंद्र यादव ने बताया कि सल्टौआ रामनगर रुधौली ब्लॉकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इस दौरान जिला सलाहकार घनश्याम मिश्र, गंगाराम, देवेंद्र, राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed