{"_id":"61c8a8dabbc403580e1e0cae","slug":"cm-aarogya-mela-conduct-basti-news-gkp421352044","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 केंद्रों पर 1201 लोगों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 केंद्रों पर 1201 लोगों का हुआ इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
39 केंद्रों पर 1201 लोगों का हुआ इलाज
सीएम जन आरोग्य मेला: चार क्षय रोगी चिह्नित, 123 लोगों का एंटीजन टेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के 39 केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इसमें चिकित्सकों ने 1201 लोगों की सेहत का परीक्षण किया। क्षय रोग के चार संदिग्ध मरीज चिह्नित किए गए। जांच के लिए उनका नमूना एकत्रित किया गया।
इसके अलावा लक्षण वाले 123 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। 234 लोगों को कोविड हेल्प डेस्क के लिए रेफर किया गया। यहां आयुष्मान के 47 गोल्डेन कार्ड भी बनाए गए।
रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 586 पुरुष, 489 महिलाएं व 126 बच्चों का चिकित्सकों ने इलाज कर दवाएं दीं। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि सप्ताह में एक दिन रविवार को यह मेला आयोजित किया जाता है। यहां एक ओर जहां मरीजों का इलाज मौके पर हो जाता है, वहीं गंभीर स्थिति वाले मरीजों को रेफर कर स्वास्थ्य विभाग अपने साधन से जिला मुख्यालय पहुंचाता है। ऐसी गर्भवती महिलाओं का भी यहां इलाज होता है, जो संवेदनशील गर्भ वाली होती हैं। स्थानीय स्तर पर यदि उन्हें कोई दिक्कत होती है तो उनका पंजीकरण कर स्त्री रोग विशेषज्ञ के माध्यम से इलाज कराया जाता है।