{"_id":"604baf748ebc3ee6487f08dd","slug":"clouds-getting-worse-throughout-the-day-strong-wind-blows-basti-news-gkp38810975","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर बनते-बिगड़ते रहे बादल, चली तेज हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर बनते-बिगड़ते रहे बादल, चली तेज हवा
विज्ञापन

बस्ती। पश्चिमी यूपी में बदले मौसम के मिजाज ने शुक्रवार को असर दिखाना शुरू कर दिया। दिन भर बादलों की लुकाछिपी के बाद शाम को कुछ देर तक तेज हवा चलने लगी। जिससे तापमान दो से तीन डिग्री (37 डिग्री से 34 डिग्री) नीचे गिर गया।
मौसम के इस तेवर से किसानों के चेहरे से हवाइयां उड़ने लगीं। तापमान में हो रहे भारी उतार-चढ़ाव के बीच मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि शनिवार रात तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाक्टर अमरनाथ मिश्र के मुताबिक दिन में बादल छाए रह सकते हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसका कारण उत्तर-पश्चिमी राज्यों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी, दिल्ली एनसीआर में ओले गिरना और बारिश होना बताया जा रहा है।
फसलों पर संकट के बादल
रबी सीजन की अधिकतर अगेती फसलें तैयार होने के कगार पर हैं। सरसों, मटर, चना, जौ जैसी फसलों की कटाई-मड़ाई शुरू हो चुकी है। गर्मी की सब्जियों की फसलें फल व फूलों से लद चुकी हैं। अनुकूल मौसम होने की वजह से इस बार अब तक सभी फसलें बेहतर हैं। मगर मौसम का यह तेवर किसानों का हौसला पस्त करने वाला है। कृषि विज्ञानी डाक्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि हल्की बूंदाबांदी से नुकसान नहीं होगा लेकिन तेज बारिश हो गई तो किसानों को काफी घाटा हो जाएगा।