{"_id":"6a04cf6e94e912eae600572f","slug":"clerk-found-absent-notice-issued-basti-news-c-207-1-bst1005-158607-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लिपिक अनुपस्थित मिला, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लिपिक अनुपस्थित मिला, नोटिस जारी
विज्ञापन
गौर। डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी बुधवार को सीएचसी गौर पहुंचे। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेलसड़ का निरीक्षण किया। सेंटर पर ताला लटकते मिला। सीएचओ भी उपस्थित नहीं थे। वहीं, सीएचसी गौर में डिप्टी सीएमओ पहुंचे तो लिपिक अनूप कुमार बरनवाल भी अनुपस्थित पाए गए। दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
ओपीडी, प्रसव कक्ष, लैब और अभिलेखों का रख-रखाव देखा। साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी। इसके बाद उन्होंने एचपीवी टीकाकरण के लिए सत्र आयोजित करने के लिए निर्देशित किया। उसके बाद बेलसड़ गांव में चल रहे नियमित टीकाकरण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सात टीके लगाए जा चुके थे।
एएनएम को ड्यलिस्ट के अनुसार टीकाकरण के लिए निर्देशित किया। गांव में भ्रमण करके 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी किशोरियों के परिजनों से संवाद कर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। संवाद