{"_id":"68c9afae41daafed9b087aa5","slug":"cleanliness-is-service-campaign-will-run-from-today-till-october-2-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144001-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आज से दो अक्तूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आज से दो अक्तूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान
Wed, 17 Sep 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक डीएम रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा (स्वच्छोत्सव) अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
डीएम ने कहा कि अभियान को स्वभाव, संस्कार, जिम्मेदारी और भागीदारी के संदेश के साथ सफल बनाया जाए। इस दौरान नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता शपथ, प्रतियोगिताएं, वॉकथॉन, मैराथन, वृक्षारोपण, स्ट्रीट फूड चैलेंज, कचरे से कला, पुनः चक्रण उत्पादों की बिक्री और सांस्कृतिक उत्सव जैसी गतिविधियां होंगी।
निर्देश दिए कि ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उन्हें स्वच्छता लक्षित इकाई (सीटीयू) के रूप में चयनित किया जाए और दो अक्टूबर तक साफ कराकर पोर्टल पर मैप किया जाए। संवाद