फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Civil protection organization will be formed in the district, ADM in-charge named

जिले में गठित होगा नागरिक सुरक्षा संगठन, एडीएम प्रभारी नामित

Tue, 13 Jul 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Civil protection organization will be formed in the district, ADM in-charge named
जिले में गठित होगा नागरिक सुरक्षा संगठन, एडीएम प्रभारी नामित
विज्ञापन

बस्ती। आपदा के समय राहत और बचाव करने में अहम भूमिका निभाने वाले नागरिक सुरक्षा संगठन का जिले में जल्द ही गठन किया जाएगा। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जिले में नागरिक सुरक्षा संगठन के गठन की स्वीकृति प्रदान करते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अभय कुमार मिश्र को उसका प्रभारी नामित किया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के गृह विभाग (नागरिक सुरक्षा अनुभाग) के अधीन संचालित है। नागरिक सुरक्षा विभाग समुदाय आधारित है तथा इसमें जनसंख्या के आधार पर वार्डेन सेवा, प्राथमिक चिकित्सा सदस्य, सदस्य अग्निशमन सेवा की नियुक्ति अवैतनिक तीन वर्ष के लिए की जाती है। वार्डेन की सेवा में नियुक्ति के लिए शहरी क्षेत्र का निवासी होना चाहिए। उसका अपना टेलीफोन नंबर और वाहन होना चाहिए। उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो तथा शैक्षिक योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल होनी चाहिए। शासकीय कार्मिक भी नागरिक सुरक्षा में अपने विभाग से अनापत्ति प्राप्त कर कोर में भर्ती हो सकता है।
विज्ञापन

भर्ती से पहले उस सदस्य का पुलिस से सत्यापन, एलआईयू जांच, स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना अनिवार्य है। बताया कि नागरिक सुरक्षा संगठन में अपनी सेवा देने के लिए आवेदन पत्र कलक्ट्रेट में न्याय सहायक से प्राप्त किया जा सकता है। नगरीय क्षेत्र में चीफ वार्डेन तथा सेक्टर वार्डेन होते हैं। यह सेवा जनता और प्रशासन के बीच में कड़ी के रूप में कार्य करती है। इस सेवा के सदस्य किसी भी आकस्मिक एवं आपदा के समय प्रशासन को राहत तथा बचाव के लिए नि:स्वार्थ सेवा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed