फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cities to be developed in 146 panchayats

Basti News: 146 पंचायतों में विकसित होनी हैं शहरी सुविधाएं, नहीं शुरू हुआ काम

Tue, 19 Sep 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 19 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cities to be developed in 146 panchayats
डीएफ प्लस में चयनित ग्राम पंचायत- डेल्हापार में झाड़ियों के बीच छुप गई हैं नालियां। संवाद
जून-जुलाई माह में शासन से मिली चुकी है 8.49 करोड़ रुपये की धनराशि
विज्ञापन

एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र सहित विकसित की जाएंगी कई सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वच्छ भारत मिशन फेज-टू के तहत जिले की 683 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाया जाना है। प्रथम चरण में शासन से 146 ग्राम पंचायतों को स्वीकृति मिली है। काम शुरू कराने के लिए जनू-जुलाई माह में करीब 8.49 करोड़ रुपये की धनराशि भी मिल चुकी है, लेकिन काम शुरू नहीं कराया गया। इसे लेकर शासन ने भी नाराजगी जताई है।
स्वच्छता को प्रत्येक व्यक्ति की आदत में शामिल कराने के लिए ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाया जाना है। इसके तहत ग्राम पंचायतों के धार्मिक स्थलों, स्कूलों, पंचायत भवन/सचिवालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्रों, गलियों व चौराहों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलेगा। ग्रामीणों को एक ही जगह पर कूड़ा डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जहां से गीले और सूखे कूड़े को अलग किया जाएगा। इसके लिए एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनना है। जहां कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक कचरा प्रबंधन के तहत गांवों में कूड़ा इकट्ठा कर कंपोस्ट व जैविक खाद बनाई जाएगी। इसमें ग्रामीणों का भी सहयोग लिया जाएगा। प्लास्टिक कूड़ा एकत्र करने के लिए अलग से प्लास्टिक बैंक स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
झाड़ियां और कीचड़ से सराबोर मिला मार्ग
ग्राम पंचायत डेल्हापार
सोमवार को ओडीएफ प्लस में चयनित ग्राम पंचायत डेल्हापार के देवकुंडा गांव का जायजा लिया गया। गांव में दाखिल होते ही झाड़ियां और कीचड़ से सराबोर मार्ग मिला। इंडिया मार्का हैंडपंप के आसपास गंदगी का अंबार दिखा। झाड़ियों में नालियां का पता ही नहीं चल पा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि दिनभर मच्छरों के प्रकोप से दरवाजे पर बैठना मुश्किल हो रहा है।
...
टूटे मार्ग के गड्ढों में भरा है बारिश का पानी
ग्राम पंचायत- सरनागी, गौर

गौर ब्लॉक में 65 ग्राम पंचातयों को चयन ओडीएफ प्लस में किया गया है। ओडीएफ प्लस में चयनित ग्राम पंचायत सरनागी के मार्ग पर गड्ढे मिले जिनमें बारिश का पानी भरा हुआ है। बारिश और धूप के कारण कूड़े की बदबू से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मी कभी कभार आते हैं, लेकिन सफाई काम नहीं कर रहे हैं।
..
पानी निकासी न होने से परेशान हैं ग्रामीण
ग्राम पंचायत बहादुरपुर, सल्टौआ
- सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बहादुरपुर के पिपरा रहीम गांव के लोग पानी निकासी व्यवस्था न होने से परेशान हैं। घरों से निकला गंदा पानी व बारिश का पानी मार्ग पर भरा हुआ है। बदबू उठते कीचड़ से होकर ग्रामीण आते जाते हैं। समसुद्दीन, मो. रजा, नियाज अहमद आदि ने बताया कि चार सालों से समस्या बनी हुई है।

...
कोट
ओडीएफ प्लस में चयनित ग्राम पंचायतों में काम शुरू न होने पर शासन ने नाराजगी जताई है। संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों को डीपीआरओ स्तर से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन दिन में काम न शुरू कराने वाले सचिवों पर कार्रवाकी जा सकती है।
राजा शेर सिंह, जिला सलाहकार, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed