फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   christmas celebrated mid night

आधी रात को जन्मे प्रभु यीशु, घंटे बजे, कैरोल गाए गए, सेंट जेम्स व सेंट बेसिल चर्च में हुई प्रार्थना सभा

Sat, 25 Dec 2021 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
christmas celebrated mid night
आधी रात को जन्मे प्रभु यीशु, घंटे बजे, कैरोल गाए गए, सेंट जेम्स व सेंट बेसिल चर्च में हुई प्रार्थना सभा
विज्ञापन

बस्ती। प्रभु यीशु का जन्म होने पर शुक्रवार रात को ईसाई समाज में खुशियां छा गईं। गिरजाघरों में घंटे बजने लगे। मैरी क्रिसमस, हैपी क्रिसमस की आवाजें चारों ओर गूंज उठीं, कैरोल गीत गाए गए। शहर के गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर विशेष प्रार्थना सभा की गई। ईसाई समाज के लोगों ने एक दूसरे को प्रभु यीशु के जन्म की बधाइयां दीं। वहीं घरों और गिरजाघरों में केक काटे गए।
कचहरी स्थित सेंट जेम्स चर्च और पुराना डाकखाना मोहल्ले के निकट स्थित सेंट बेसिल्स चर्च में खास उत्सव मनाया गया। सेंट जेम्स चर्च के फादर इए इस्ट्रिंग की देखरेख में विशेष प्रार्थना सभा की गई। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर भजन गाए गए। मेरा मसीहा बोलो जय, देखो चरणी में यहूदा नगरी में, चरवाअने नाचे झूमके गाए, गीतों को गाकर जन्म की खुशियां बांटी गई। इस मौके पर केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाने की रस्म पूरी की गई। फादर ने कहा कि पाप और बुराई की दासता में फंसी मानव जाति को मुक्ति दिलाने के लिए प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था। प्रेम, शांति, सेवा भाव, मेल मिलाप, क्षमा आदि सद्गुणों से भरे ईसा ने लोगों को मुक्ति का मार्ग दिखाया। यूं माह भर पहले ही क्रिसमस डे की तैयारियां शुरू हो जाती हैं, मगर दो दिन पूर्व से खरीदारी का काम शुरू होता है। कई स्कूलों में सेंटा क्लाज की ओर से बच्चों को गिफ्ट भी दिया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने क्रिसमस की बधाई दी
बस्ती। मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस, आईजी राजेश मोदक, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने मंडल एवं जनपद वासियों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी है। अधिकारियों ने सभी के सुखी होने एवं समृद्धिशाली जीवन की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed