{"_id":"6ad29791979c8018be0d1568","slug":"chos-adamant-on-regularization-and-equal-pay-basti-news-c-207-1-bst1005-169598-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नियमितीकरण और समान वेतन की मांग पर अड़े सीएचओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नियमितीकरण और समान वेतन की मांग पर अड़े सीएचओ
विज्ञापन
बस्ती। नियमितीकरण, समान वेतनमान और सेवा लाभ समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदेशभर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) आंदोलन कर रहे हैं। शासन स्तर पर हुई वार्ता में सहमति नहीं बन सकी। इससे सीएचओ का आंदोलन जारी रहने के आसार हैं। वहीं, आंदोलन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रवेश पटेल के अनुसार, 256 सीएचओ विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात हैं। ये आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण आबादी को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर सीएचओ ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है।
एसोसिएशन की मांग है कि सीएचओ का अलग कैडर बनाकर नियमितीकरण का लिखित आदेश जारी किया जाए। इसके साथ ही पंजाब की तर्ज पर मासिक मानदेय के बजाय नियमित वेतनमान, समान मानदेय और अन्य सेवा लाभ दिए जाएं। एसोसिएशन ने प्रदेश में भी हरियाणा की तर्ज पर 4800 ग्रेड पे के अनुरूप वेतनमान और सुविधाएं देने की मांग उठाई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी।
विज्ञापन
शासन स्तर पर हुई वार्ता में भी मांगों को रखा गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। सीएचओ का कहना है कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक उनका आंदोलन जारी रह सकता है। सीएचओ के आंदोलन से ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इन केंद्रों पर प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य जांच और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 256 केंद्रों पर स्क्रीनिंग, टेलीमेडिसिन सुविधा ठप है। ऑनलाइन रिपोर्टिंग भी ठप है।