{"_id":"6016f7d78ebc3e318812346c","slug":"children-must-be-fed-with-polio-prevention-supplements-basti-news-gkp382987519","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बच्चों को अवश्य पिलाएं पोलियो से बचाव की खुराक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बच्चों को अवश्य पिलाएं पोलियो से बचाव की खुराक’
विज्ञापन

बस्ती। सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि सभी अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक जरूर पिलाएं। कोविड कॉल में प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए पल्स पोलियो अभियान का संचालन करना स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। इसकी कामयाबी के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
उन्होंने ये बातें जिला महिला अस्पताल में रविवार को आयोजित पल्स पोलियो के तहत जिला महिला अस्पताल में अभियान का उद्घाटन करने के बाद कहीं। उन्होंने फीता काटकर तथा एक बच्चे को पोलियो से बचाव के लिए दवा की खुराक पिलाकर शुभारंभ किया। सीडीओ ने वहां मौजूद स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से अभियान के संबंध में पूछताछ भी की। अधिकारियों से कहा कि पर्यवेक्षण के लिए लगाए गए अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय रहकर शत-प्रतिशत बच्चों को खुराक पिलवाना सुनिश्चित करें। जहां भी जरूरी हो, प्रशासन का सहयोग लें। यहां से वह सीधे नगरीय पीएचसी बरदहिया पहुंचीं तथा वहां की व्यवस्था का जायजा लिया।
सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि रविवार को बूथ दिवस का आयोजन किया जा रहा है। बूथ दिवस पर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को प्रतिरक्षित कराने का प्रयास किया जा रहा है। छूटे बच्चों को खुराक पिलाने के लिए सोमवार से टीम घर-घर जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि जनपद के लगभग 4.14 लाख घरों के भ्रमण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कुल 746 टीमें बनाई गई हैं। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर कुल 61 ट्रांजिट टीम की तैनाती की गई है। यात्रा से आने-जाने वाले बच्चों को यह टीमें पोलियो की खुराक पिलाएंगी। उन्होंने कहा कि लगातार चले पल्स पोलियो अभियान के नतीजे में ही हम इस बीमारी पर काबू पा सके हैं। दोबारा यह न फैले इसके लिए जरूरी है कि पांच साल तक के सभी बच्चों को खुराक जरूर पिलाई जाए।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. राकेश, एसीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया, डॉ. सुधांशु, डॉ. तैयब, डॉ. राकेशमणि त्रिपाठी, डॉ. एके कुशवाहा, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ स्नेहल परमार, यूनीसेफ के डीएमसी आलोक राय, एआरओ बीएन मिश्रा, सचिन चौरसिया, एलके पांडेय, एपी श्रीवास्तव, प्रसन्ना पांडेय सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहे। नगरीय स्वास्थ्य के नोडल ऑफिसर डॉ. एके कुशवाहा ने परिषदीय विद्यालय गांधी नगर बूथ में एक बच्चे को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाकर शुभारंभ किया।