{"_id":"629118c35e600d0d1648296b","slug":"children-fall-down-in-dyria-and-fever-basti-news-gkp4383719155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतहाशा गर्मी, बच्चे हो रहे उल्टी दस्त डायरिया के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतहाशा गर्मी, बच्चे हो रहे उल्टी दस्त डायरिया के शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उल्टी-दस्त, डायरिया व बुखार के शिकार हो रहे बच्चे
बस्ती। बेतहाशा गर्मी का प्रभाव बच्चों की सेहत को प्रभावित कर रहा है। जिला अस्पताल के ओपीडी में हर दिन करीब 60 से 70 बीमार बच्चों में 45 से पचास बच्चे उल्टी दस्त, डायरिया व बुखार के आ रहे हैं। इनमें से 30 से 35 बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को एसआईसी डॉ. आलोक वर्मा ने ओपीडी व चिल्ड्रेन वार्ड का भ्रमण कर बच्चों व अन्य लोगों के उपचार का जायजा लिया। उधर, सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने गर्मी के मौसम के मद्देनजर सभी सीएचसी व पीएचसी को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
गर्मी का प्रकोप तेज है। इसके चलते बच्चे बीमार हो रहे हैं। जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय व जिले के सभी चिकित्सालयों में सतर्कता के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों ने दिए हैं। जिला चिकित्सालय के जिम्मेदारों की मानें तो औसतन हर दिन नौ सौ से एक हजार मरीजों की ओपीडी हो रही है। इसमें बच्चों के चिकित्सक तकरीबन डेढ़ से दो सौ बच्चों का इलाज कर रहे हैं। इन बीमार बच्चों में अधिकांश उल्टी दस्त व डायरिया के बीमार होते हैं। जिनमें से पचहत्तर प्रतिशत को भर्ती करना पड़ता है। कुछ तो एक दिन में जबकि कुछ तीन दिनों तक इलाज के बाद ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
------
ओपीडी के पर्चों व चिल्ड्रेन वार्ड में उल्टी दस्त से भर्ती बच्चे
21 मई को ओपीडी में 1230 पर्चे कटे जिसमें से 40 बच्चे भर्ती हुए
22 मई को ओपीडी में 940 पर्चे कटे जिसमें 36 बच्चे भर्ती हुए
23 मई को ओपीडी में 1040 पर्चे कटे जिसमें 37 बच्चे भर्ती हुए
24 मई को ओपीडी के 930 पर्चे कटे जिसमें 32 बच्चे भर्ती हुए
25 मई को ओपीडी के 870 पर्चे कटे जिसमें 30 बच्चे चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती
26 मई को ओपीडी में 890 पर्चे कटे जिसमें 25 बच्चे भर्ती हुए
27 मई को ओपीडी में 920 पर्चे कटे जिसमें से 37 बच्चे भर्ती हुए
---
बोले, एसआईसी
प्रमुख अधीक्षक डॉ. आलोक वर्मा ने कहा कि ओपीडी में चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर उल्टी, दस्त, बुखार व डायरिया से पीड़ित बच्चे अथवा वयस्क मरीजों को बेहतर इलाज को कहा गया है। सभी दवाएं अस्पताल में उपलब्ध हैं। ओपीडी का निरीक्षण कर चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है कि वे अस्पताल की दवाएं ही मरीजों को लिखें।
-----
बोले, सीएमओ
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि जिले सभी सीएचसी- पीएचसी को 24 घंटे सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। उल्टी दस्त डायरिया व बुखार के मरीजों की सूची बनाई जा रही है। मरीजों का इलाज पूरी तत्परता से करने जरूरत पर भर्ती करने का भी दिशा निर्देश दिया गया है।