{"_id":"62acc842c4494976a121353f","slug":"child-labour-arrested-basti-news-gkp4406839183","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम व एएचटीयू वभिग की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया बाल श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम व एएचटीयू वभिग की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया बाल श्रमिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रम व एएचटीयू विभाग की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया बाल श्रमिक
गायघाट (बस्ती)। नगर पंचायत में शुक्रवार को जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) टीम ने अभियान चलाकर दुकानों पर छापा मारा। टीम के कस्बे में पहुंचने की सूचना पर व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एक सिलाई सेंटर पर 14 वर्षीय बालक को कार्य करते हुए देखा। वहीं, उसे पकड़कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनय दुबे ने बताया कि दुकान संचालक के विरुद्ध कोर्ट में प्राभियोजन दाखिल किया जाएगा। संबंधित के खिलाफ अदालत कार्रवाई करेगा। इसके अलावा टीम ने नगर पंचायत क्षेत्र के कपड़े, मिष्ठान, दवा और आदि प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। एएचटीयू प्रभारी विभा पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को नगर बाजार, कुसौरा, कलवारी, पांऊ आदि कस्बों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निरीक्षण किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर 18 साल से कम आयु वर्ग बच्चों को मजदूरी या नौकरी से मुक्ति दिलाने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। यदि कोई किशोर श्रम करते हुए पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम में हेड कांस्टेबल अनिल यादव, अरुण यादव, महिला कांस्टेबल संध्या, नागेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।