फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   child dies due to drowning in drain

मछली पकड़ने गए बालक की रेहावर नाले में डूबने से मौत

Sat, 08 Aug 2020 06:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
child dies due to drowning in drain
नाले में मछली पकड़ने गए बालक की डूबने से मौत
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती)। सोनहा थाना क्षेत्र के करमहिया गांव के सिसई टोले में मछली पकड़ने गए एक बालक की रेहावर नाले में डूबने से मौत हो गई।
गांव के सिसई टोला निवासी मोहित कुमार(13) शुक्रवार दोपहर को रेहावर नाले में अकेले ही मछली पकड़ने गया था। अचानक वह नाले में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार वालों को मोहित के डूबने की जानकारी तब हुई जब वह देर शाम घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। किसी ने उसके रेहावर नाले पर मछली पकड़ने के लिए जाने की बात कही तब उसकी खोज शुरू हुई। ग्रामीणों की ओर से काफी खोजबीन के बाद रात 7.30 बजे उसका शव पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सोनहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और वह कक्षा पांच में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed