{"_id":"5ac513384f1c1b1a6a8b569e","slug":"chief-secretary-wil-com-tomorow","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में ‘दस्तक’ देंगे प्रमुख सचिव नगर विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में ‘दस्तक’ देंगे प्रमुख सचिव नगर विकास
basti
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
‘दस्तक’ को और गतिशील बनाने के लिए शासन ने पहल तेज कर दी है। शहरी क्षेत्रों में यह अभियान कैसे गति पाएगा, इसे लेकर सूबे के प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह छह अप्रैल को नगर पालिका परिषद के सभागार में ‘दस्तक’ देंगे। इसके अलावा प्रदेश स्तर के अन्य अधिकारी भी यहां कार्यशाला में नगर पालिका कर्मियों और अधिकारियों को टिप्स देंगे।
जेई-एईएस के नियंत्रण और बचाव के लिए पीने के पानी, पर्यावरणीय स्वच्छता तथा साफ-सफाई विषय पर कार्यशाला आयोजित होगी। कार्यशाला में प्रमुख सचिव नगर विकास के अलावा एईएस कमेटी के सलाहकार अखिलेश गौतम, अभय बघेल के अलावा लखनऊ से विकास रस्तोगी, विवेक मेहता, ज्योति वर्मा एवं सीमा सिंह स्वच्छता से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देंगी।
संयुक्त सचिव शासन राधेकृष्ण ने अपने निर्देश में कहा है कि कार्यशाला में वार्ड सीमाओं को प्रदर्शित करने वाले शहर के मानचित्र, जिसमें चिह्नित मलिन बस्ती, ऐसे निचले स्थल जहां जलभराव होता है, तथा उन स्थानों की सूची जहां जेई-एईएस अधिक मात्रा में हो रहा है। इसके अलावा उन स्थानों की स्लम जनसंख्या, स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति रिपोर्ट, इंडिया मार्क हैंडपंपों की संख्या व स्थान तथा कूड़ा डंपिग साइट का विवरण संबंधित पालिका के अधिशासी अधिकारी टीम के सामने प्रस्तुत करेंगे। यह टीम मंडल का निरीक्षण भी करेगी। इस संबंध में ईओ नगर पालिका ओम प्रकाश ने कहा कि संयुक्त सचिव का निर्देश प्राप्त हो गया है। कार्यशाला की तैयारी चल रही है। आवश्यक अभिलेख एकत्रित किए गए हैं।