{"_id":"624f37851e400e1e1e49a8bd","slug":"chief-commerce-manager-inspected-basti-railway-basti-news-gkp4325829107","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने जाना रेलवे स्टेशन का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने जाना रेलवे स्टेशन का हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने जाना रेलवे स्टेशन का हाल
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक संजय मिश्र बृहस्पतिवार दोपहर अचानक रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। उनके पहुंचने की जानकारी होते ही रेलवे के सभी अधिकारी व कर्मी वहां एकत्रित हो गए। करीब 12 बजे ट्रेन से पहुंचे मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र का कोना-कोना खंगाला। माल गोदाम पर व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं। करीब दो बजे मुख्य वाणिज्य प्रबंधक वापस गोरखपुर लौट गए।
ट्रेन से उतरने के बाद मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने सबसे पहले बुकिंग काउंटर पर पहुंचे। यहां ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों से व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद वे रेलवे आरक्षण केंद्र की हालत जानने पहुुंचे। यहां वे यात्रियों से बातचीत की। व्यवस्था के बारे में जाना। इसके बाद वे सीधे माल गोदाम पहुंचे। यहां काम चल रहा था। व्यापारी अपना माल लेकर जा रहे थे। मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने व्यापारियों से बातचीत की। रेलवे की ओर से उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जाना। व्यापारियों से बातचीत में उन्होंने समस्याओं पर भी चर्चा कर ली। करीब दो घंटे निरीक्षण के बाद जाते-जाते मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सफाई को और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। माल गोदाम की व्यवस्था को चाक- चौबंद किए जाने के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण में लखनऊ मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक जागतारा संगम, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक नसीम, माल अधीक्षक बृजमोहन सिन्हा, मुख्य टिकट निरीक्षक डीके मिश्रा, स्वास्थ्य निरीक्षक शशिकांत आदि मौजूद रहे।