{"_id":"66e1ef81d76b4c73900339e4","slug":"cheaters-stole-jewelery-on-the-pretext-of-cleaning-utensils-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123629-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बरतन साफ करने के बहाने जेवर लेकर चंपत हुए उचक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बरतन साफ करने के बहाने जेवर लेकर चंपत हुए उचक्के
विज्ञापन
- शहर कोतवाली के न्यू बेगम खैर कॉलोनी की वारदात
- सफाई के लिए महिलाओं से जेवरात मांग भाग निकले
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। न्यू बेगम खैर काॅलोनी गांधीनगर में दो अज्ञात व्यक्ति बरतन साफ करने वाला पाउडर बेचने वाली कंपनी का प्रचार-प्रसार करने के बहाने दो महिलाओं के जेवर लेकर चंपत हो गए। इनमें सोने की दो चेन, दो झाला व पेंडेंट शामिल हैं। कोतवाली में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। उचक्कों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।
न्यू बेगम खैर कॉलोनी निवासी डॉ. मोहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि दो सितंबर को बाइक से दो युवक एक बर्तन साफ करने वाले केमिकल का प्रचार करने उनके घर आए। उस वक्त घर पर उनकी मां, पत्नी और भाभी थीं। केमिकल की उपयोगिता बताने के बाद बातों में उलझाकर घर के अंदर दाखिल हो गए और बोर्ड साफ कर दिया। इसके बाद चांदी की पायल भी साफ करके दिखाई।
दोनों जालसाजों ने इसके बाद सोने के जेवर साफ करने वाला केमिकल भी दिखाया और ट्रायल के तौर पर साफ करने के लिए जेवर मांगे। महिलाओं से सोने की दो चेन, सोने का दो झाला व पेंडेंट साफ करने के लिए ले लिया। बातों में उलझाते हुए दोनों सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है।