फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   changed to work

176 लेखपालों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन

Fri, 24 Jun 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
changed to work
176 लेखपालों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन
विज्ञापन

- घूसखोरी कांड के बाद कार्यस्थल में परिवर्तन के लगाए जा रहे थे कयास
- सीआरओ कर चुकी हैं 24 लेखपालों का स्थानांतरण
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। घूसखोरी कांड के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आ गया है। लेखपालों पर नकेल कसी जा रही है। शुक्रवार को 176 लेखपालों के कार्य स्थल में परिवर्तन किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इससे तहसील की छवि में सुधार होगा और फरियादियों को समय से न्याय मिल पाएगा।

तहसील में कार्यरत रहे राजस्व निरीक्षक घनश्याम वर्मा को 17 जून को गोरखपुर के अपराध निरोधक दस्ता ने रंगे हाथों दस हजार रुपये लेते घूस लेते पकड़ा था। इसके बाद प्रशासनिक हरकत बढ़ गई और 19 जून को कार्यों में अनियमितता के आरोप में डीएम ने राजस्व निरीक्षक महादेव शुक्ल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए सदर एसडीएम को जांच अधिकारी नामित कर दिया। 20 जून को सीआरओ नीता यादव ने 24 लेखपालों का सदर और भानपुर तहसील में स्थानांतरण कर दिया। तभी से अन्य लेखपालों के कार्यस्थल में परिवर्तन की कयास लगाई जा रही थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृत पाल कौर ने कार्यरत 239 लेखपालों में से 176 लेखपालों के कार्यस्थल में प्रशासनिक आधार पर परिवर्तन किया है। तहसील में 389 लेखपालों के पद सृजित हैं। इसके सापेक्ष महज 239 लेखपाल ही तैनात हैं। एसडीएम न्यायिक अतुल आनंद ने बताया कि प्रशासनिक आधार पर सभी के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। हालांकि उन्होंने लेखपालों की सूची देने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed