{"_id":"61c8a97e26db5a356214d4db","slug":"chance-to-rain-basti-news-gkp4213523171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर छाए रहे बादल, 72 घंटे में बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर छाए रहे बादल, 72 घंटे में बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन
भानपुर तहसील के सामने नगर पंचायत के अलाव से हाथ सेकते लोग
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर छाए रहे बादल, 72 घंटे में बूंदाबांदी के आसार
अब पूरे हफ्ते इसी तरह रहेगा मौसम का मिजाज
रविवार को सिर्फ आधे घंटे के लिए निकली धूप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जिले के मौसम का मिजाज बदल गया है। कई दिनों से दिन में चटख धूप निकल रही थी, लेकिन रविवार को सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। आसमान में बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई।
मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि इस हफ्ते बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मंगलवार रात से बुधवार तक हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। हालांकि हवा न चलने की वजह से तापमान में खास फर्क नहीं आएगा। धूप भले ही न निकले, लेकिन ठिठुरन वाली सर्दी पड़ने की संभावना कम है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस बीच रात के वक्त कोहरा पड़ने की संभावना है, जिससे सड़कों पर दृश्यता की समस्या आ सकती है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र के मुताबिक जब-जब हिमालय क्षेत्र में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होता है, पहाड़ों की ओर से चलने वाली उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्वी हवाओं पर रोक लग जाती है। इसके बाद दक्षिण पूर्वी हवाओं का प्रवाह आरंभ हो जाता है। ये हवाएं अपेक्षाकृत गर्म होती हैं और इनमें नमी होती है। यही कारण है कि इनके प्रवाह से वातावरण में हाड़ कंपाने वाली सर्दी से कुछ हद तक राहत मिल जाती है। चूंकि 22 से पश्चिम विक्षोभ हिमालय में सक्रिय हो चुका है, यही कारण है कि मौसम का मिजाज बदल गया है।