{"_id":"643c4c56ccac9f453705d046","slug":"chakia-super-king-captured-the-cricket-trophy-basti-news-c-7-1-128790-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चकिया सुपर किंग ने क्रिकेट ट्रॉफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चकिया सुपर किंग ने क्रिकेट ट्रॉफी पर किया कब्जा
Mon, 17 Apr 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
विजेता की ट्रॉफी लेते चकिया सुपर किंग के खिलाड़ी।
नगर बाजार। पोखरनी के महाकाल क्रिकेट ग्राउंड में हो रहे नाइट अंड्रम क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को संतकबीरनगर के चकिया सुपर किंग व बस्ती के डेल्हवा टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें चकिया सुपरकिंग्स की टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेल्हवा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 113 रनों का लक्ष्य दिया। सबसे अधिक राहुल ने 52 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी चकिया सुपर किंग की टीम ने 8 ओवर में इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत कर फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया। चकिया सुपर किंग की टीम के तरफ से शानदार प्रदर्शन के लिए वसीम को मैन ऑफ द मैच दिया गया। जिसने इस मैच में 40 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द सीरीज भी वसीम ही रहे। कमेंट्री प्रवेश विश्वकर्मा ने किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कर सलाहकार संजय श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट कमेटी के संरक्षक निखिल श्रीवास्तव, अध्यक्ष अखिल, प्रतीक, अर्पित, पवन चौधरी, अमित, दीपक, आदित्य युवराज, सज्जन श्रीवास्तव, सुनील, मनोज निषाद, सहादत अली, ऋषभ, संतोष यादव, सुभाष व शिवम आदि मौजूद रहे।