फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chain stolen from five devotees

Basti News: पांच श्रद्धालुओं की चेन चोरी, महिला स्नेचर गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 21 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Chain stolen from five devotees
दुर्गा मंदिर के पास स्थित पोखरे पर अर्घ्य देने गईं थीं महिलाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

नगर बाजार (बस्ती)। नगर बाजार में दुर्गा मंदिर के पास स्थित पोखरे पर छठ पूजा के लिए अर्घ्य देने गईं चार महिलाओं का चेन स्नेचरों ने चोरी कर ली। मौजूद पुलिस कर्मियों ने एक महिला स्नेचर को पकड़ लिया। महिला पुलिस कर्मियों की तलाशी में उसके पास से एक सोने की चेन बरामद हुई।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह नगर बाजार निवासी उर्मिला देवी पत्नी कृष्णा प्रसाद जायसवाल व मनीषा जायसवाल पत्नी अशोक कुमार जायसवाल छठ पूजा कर रही थीं। इसी दौरान एक महिला आई और वहीं बैठ गई। कुछ देर बाद उर्मिला और मनीषा जायसवाल का ध्यान गले में पहने चेन पर गया तो दोनों की चेन गायब थी। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से दोनों महिलाओं ने चेन चोरी होने की बात बताई। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पीपल के पेड़ के नीचे बैठी एक महिला को उर्मिला देवी के इशारे पर पकड़ लिया। पूछताछ के लिए थाना पर ले जाकर तलाशी ली गई तो साड़ी के अंदर छिपाकर रखी सोने की एक चेन बरामद की गई, जो उर्मिला देवी का था।
विज्ञापन


कुछ ही देर में फुलवरिया निषाद निवासी रीमा पत्नी कृष्णा निषाद, किरन यादव पुत्री राम नयन यादव निवासी प्रतापपुर थाना नगर, यशोदा देवी पत्नी जगन्नाथ निवासी बिल्लौर थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती ने नगर पुलिस को तहरीर देकर चैन चोरी होने का आरोप लगाया। प्रभारी थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर शशिकला पत्नी राजदेव निवासी मुड़ियारी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर पर केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed