फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   centre and state government cheated: congress

‘केंद्र-राज्य सरकारों ने जनता को धोखा दिया’ 

Sun, 10 Apr 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
centre and state government cheated: congress
कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता की। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि दोनों सरकारों ने जनता को धोखा दिया। अब जनता के सामने कांग्रेस ही विकल्प के रूप में है।
विज्ञापन


वह शनिवार को बस्ती स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि आज देश और प्रदेश कठिन दौर से गुजर रहा है। किसान व्यापारी और नौजवान हर कोई सरकार की नीतियों से परेशान है। अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली केंद्र सरकार सभी मोर्चो पर विफल है। देश की सीमाएं व सैनिक दोनों असुरक्षित हैं। पाकिस्तान के प्रति सरकार का नजरिया भी पारदर्शी नहीं है। देवेंद्र ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बसपा सरकार के कुशासन से ऊब कर जनता ने सपा पर विश्वास जताया था, मगर सपा जनता की भावनाओं पर खरी नहीं उतर सकी। इसके मंत्री व विधायकों ने बसपा शासन काल को भी मात दे दिया। देश व प्रदेश की जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने कहा कि सपा बसपा और भाजपा से निराश जनता के सामने अब कांग्रेस ही विकल्प के रूप में है। पंचायत चुनाव से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस चुनाव में प्रदेश सरकार ने सारी नैतिकता ताक पर रखकर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया। बसपा ने सपा सरकार के अराजकता का विरोध कभी नहीं किया। विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन बसपा ने नहीं किया। जिले की मुंडेरवा और बस्ती चीनी मिल बंद है, उद्योग धंधे भी बदहाल हैं। इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। वार्ता के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भानुप्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed