फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   celebrated jagdambika pal birthday

सांसद जगदंबिका पाल का जन्मदिन मनाया गया

Tue, 02 Jan 2018 11:21 PM IST
basti
basti Updated Tue, 02 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
celebrated jagdambika pal birthday
जगदंबिका पाल का जन्मदिन मनाते लोग। - फोटो : amar ujala
बनकटी। 
विज्ञापन

सूर्य बख्श पाल स्मारक पीजी कॉलेज बनकटी में सांसद जगदंबिका पाल का 68वां जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया गया। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह, गोरक्ष प्रांत संघ चालक डॉ. पृथ्वीराज सिंह ने केक काटकर जगदंबिका पाल की दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना की। छात्रों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने कहा कि सांसद जगदंबिका पाल ने जन विश्वास अर्जित करने के साथ ही बनकटी जैसे ग्रामीण क्षेत्र में जूनियर हाई स्कूल से डिग्री कॉलेज तक अनेक शैक्षणिक संस्थान खोलकर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। अध्यक्षता करते हुए डॉ. पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि विद्यालय की स्थापना पुनीत कार्य है, इससे भविष्य संवरता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर पंकज गोस्वामी और साथियों ने रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर देवेंद्रपाल, रामनौकर शुक्ल, जनार्दन पाल, रणजीत सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, योगेन्द्र सिंह, गुड्डू पाल, अशोक पाल, बब्लू तिवारी, गजानन पाल, रमेश सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार पाण्डेय, उषा सिंह, उमेश श्रीवास्तव, दीपक गौड़, चंदू सिंह, मु. मुस्तफा वारसी, धनंजय सिंह, डॉ. राकेश यादव, अशोक चौधरी, संतोष कन्नौजिया, जगन्नाथ चौधरी, सुरेंद्र प्रजापति, राधेश्याम पांडेय, आशा गुप्ता, बबिता, विद्या पांडेय, निशा पांडेय, जया शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed