फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   celebrated born of Hazrat mohammad

धूमधाम से मनाया गया पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म दिवस

Tue, 19 Oct 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
celebrated born of Hazrat mohammad
धूमधाम से मनाई गई पैगंबर हजरत मोहम्मद की यौमे पैदाइश
विज्ञापन

- कुरआन की तिलावत से शुरू हुआ कार्यक्रम
- पैगंबर ने दिया था दुनिया को अच्छाई का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पैगंबर हजरत मोहम्मद की यौमे पैदाइश बारावफात के रूप में धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रम में उलमाओं ने पैगंबर के बारे में समुदाय के लोगों को बताया। नगर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित जामा मस्जिद में कुरआन की तिलावत से कार्यक्रम शुरू हुआ। नबी की शान में नातिया कलाम पेश किया गया।

इमाम मौलाना गुलाम यजदानी मिस्बाही ने समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पैगंबर ने दुनिया को अच्छाई का पैगाम दिया। उन्होंने बुराई के लिए लोगों को एकजुट किया। उनका जन्म रबीउल अव्वल महीने की 12 तारीख को हुआ था। अल्लाह ने हजरत मोहम्मद को धरती पर बुराइयां खत्म करने भेजा था। पोखरा बाजार, बिरऊपुर और पोखरनी आदि क्षेत्रों में बारावफात मनाया गया। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज थानांतर्गत बनकटी, पंखोबारी, नेवारी, महथा, बरहुआं, डिवहारी, खिरहुआ, बाघापार बजहा, मुरादपुर, जय विजय और बानपुर आदि क्षेत्रों में भी यौमे पैदाइश मनाया गया। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार लुंबनी-दुद्धी मार्ग स्थित कुसौरा बाजार में मंगलवार को रजा ए मुस्तफा कमेटी की ओर से ईद-ए मिलादुन्नवी का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. किताबुल्लाह, हाफिज फिरोज अहमद, मो. आरिफ, अब्दुलरब पीर मो., मुम्ताज और जहीरुद्दीन आदि मौजूद रहे। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के शंकरपुर, खतमसराय, छावनी, मलौलीगोसाई, अकवारा, बछईपुर, रजवापुर, नगराबदली और अमोढ़ा आदि जगहों पर बारावफात मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed