{"_id":"60feefbf8ebc3e8ba376c101","slug":"cdo-stopped-salary-of-teachers-basti-news-gkp403317165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलखाव प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का सीडीओ ने रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलखाव प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का सीडीओ ने रोका वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ ने शिक्षकों का रोका वेतन
ब्लॉक क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। सीडीओ राजेश कुमार प्रजापति ने सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर उन्होंने पिलखाव विद्यालय के शिक्षकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
सीडीओ दिन में करीब 11 बजे तिलकपुर पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। इसके बाद गड़हा गौतम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी भवन जर्जर मिलने पर बीडीओ अतुल आनंद ने बताया कि इसके पुनर्निर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर स्वीकृति के लिए शासन भेजा गया है। इसी गांव के प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल के परिसर पहुंचे। जहां सफाई व्यवस्था देखकर प्रधानाध्यापक चंद्रिका सिंह की सराहना की। यहां से पिलखाव प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जहां साफ-सफाई सहित तमाम संसाधन इधर-उधर बिखरे मिले। उन्होंने विद्यालय के पांच शिक्षकों का वेतन रोकने का निर्देश बीएसए को दिया। विष्नोहरपुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था से वे संतुष्ट नजर आए। इसके बाद बीईओ व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। मौके पर प्रशिक्षु एसडीएम व प्रभारी बीडीओ अतुल आनंद, बीईओ इंद्रजीत ओझा एडीओ पंचायत सहजराम व सचिव प्रियंका यादव मौजूद रहीं।