फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cbs system in graduation

स्नातक में लागू हुआ सीबीसीएस, सेमेस्टर आधारित होंगी परीक्षाएं

Sat, 18 Dec 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
cbs system in graduation
स्नातक में लागू हुआ सीबीसीएस, सेमेस्टर आधारित होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन

- एपीएन व केडीसी ने जारी की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा की तिथियां
- 25 अंकों की होंगी आंतरिक परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में इस बार से सेमेस्टर सिस्टम लागू हो गया है। सेमेस्टर परीक्षा से पहले महाविद्यालय में 25 अंक की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा होगी। इस परीक्षा में छात्रों को अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना होगा। विश्वविद्यालय में सीबीसीएस लागू होने के बाद पाठ्यक्रमों के परीक्षा पैटर्न में बदलाव आया है।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में विकल्प आधारित क्रेडिट प्रणाली (सीबीसीएस) लागू होने के बाद वार्षिक परीक्षा का पैटर्न खत्म हो गया। अब स्नातक में भी सेमेस्टर व्यवस्था लागू हो गई है। सीबीसीएस लागू होने के बाद एक साल में दो सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। इसमें परीक्षाफल अंकों के आधार पर नहीं बल्कि ग्रेड के आधार पर तय किया जाएगा। ओ ग्रेड सर्वोत्तम और एफ अनुत्तीर्ण का माना गया है। वहीं एबी ग्रेड पाने वाले छात्र संपूर्ण परीक्षा या एक विषय में अनुपस्थित माने जाएंगे। सीबीसीएस में अंकों का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

----------
महाविद्यालयों ने जारी की परीक्षा की तिथियां
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में 10 जनवरी से पहले आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा होनी है। इसके लिए केडीसी व एपीएन ने शनिवार को प्रस्तावित तिथियों की घोषणा कर दी है। शिवहर्ष किसान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीना पाठक ने बताया कि छह और सात जनवरी को आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा प्रस्तावित है। इसमें सभी छात्रों को हिस्सा लेना अनिवार्य है। आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा 25 अंकों की होगी। जिसमें 10 अंक मूल्यांकन, 10 एसाइनमेंट व पांच अंक उपस्थिति आदि के लिए दिया जाएगा। वहीं एपीएन प्राचार्य डॉ. अभय प्रताप सिंह ने बताया कि चार, पांच व छह जनवरी को महाविद्यालय में आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed