{"_id":"6a5bd0ef51fc724a58002cd7","slug":"cause-of-elderly-mans-death-unclear-in-post-mortem-report-basti-news-c-207-1-bst1006-162608-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत की वजह स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत की वजह स्पष्ट नहीं
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में बृहस्पतिवार की रात हुई बुजुर्ग के मौत की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। प्रयोगशाला में जांच के लिए विसरा प्रिजर्व किया गया है। शुक्रवार को देर शाम पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक का शव उनके बहनोई को पुलिस ने सौंप दिया। बहनोई ने शव का सरयू नदी के टांडा घाट पर अंतिम संस्कार किया। सोनहा थाना क्षेत्र के करमिया गांव के रहने वाले कृष्ण मुरारी पांडेय (70) पिछले कुछ दिनों से अपने बहनोई के घर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में रह रहे थे। जहां बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। बहनोई जवाहिर लाल उपाध्याय के अनुसार मृतक कृष्ण मुरारी की पत्नी सुशीला देवी की छह माह पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। पैतृक गांव पर उनका समुचित देखभाल नहीं हो रहा था। इसलिए वह उनके घर आकर रहने लगे।
उनकी मौत होने के बाद उनके पैतृक गांव करमिया में रह रहे अन्य परिजनों को सूचना दी गई लेकिन, शुक्रवार की सुबह तक कोई नहीं पहुंचा। तब शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर अयोध्या के लिए कूच किया गया। रास्ते में पुलिस ने शव यात्रा को रोकवाकर शव कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक के भाई एवं अन्य परिजन मौत पर संदेह व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस के सामने संपत्ति का विवाद सामने आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने से विसरा प्रिजर्व कराया गया है। वैज्ञानिक साक्ष्य मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।