फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   caughting snake, dead by snake bite

सांप पकड़ने गए युवक की सर्पदंश से मौत

Sat, 21 Nov 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सांप पकड़ने का शौक युवक को महंगा पड़ गया। इस दौरान उसे एक जहरीले
विज्ञापन
सर्प ने डंस लिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

वाल्टरगंज कस्बा निवासी 25 वर्षीय दुर्गेश पुत्र जवाहर को सांप पकड़ने का शौक था। शुक्रवार की सुबह छह बजे के करीब बड़ा बढ़या गांव का अप्पू नामक युवक उसके पास आया।

उसने दुर्गेश को बताया कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कटहापुर गांव निवासी मनीष चौधरी पुत्र सत्यनरायन के घर में सांप निकला है उसे पकड़ने जाना है। दुर्गेश उस युवक के साथ कटहापुर गांव पहुंचा।

काफी मशक्कत के बाद दुर्गेश को वह सांप नजर आया। सांप डेहरी के नीचे चला गया था। दुर्गेश ने उसे पकड़ने के लिए जैसे ही अपना हाथ डेहरी के नीचे डाला, सांप ने उसे ताबड़तोड़ कई बार डंस लिया।

सुबह 10 बजे के करीब उसने उस जहरीले सर्प को पकड़ तो लिया और उसे पिटारे में रख दिया, मगर सांप के डंसने के बाद उसकी हालत खराब होने लगी। लोगों ने घटना की सूचना उसके घर वालों को दी।

घर के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल की ओर गए, मगर जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दुर्गेश ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग उसके शव को लेकर घर आ गए और शाम को कुआनो के बक्सई घाट पर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed